Narendra Modi Birthday : जब पीएम मोदी से मिलने के पहले विपिन को लग गई प्यास, जानें वह किस्सा

Updated:
विज्ञापन
PM Modi Jamui Visit

पीएम मोदी जमुई के दौरे पर (Photo: Prabhat Khabar)

Narendra Modi Turns 75 : विपिन बेसरा बताते हैं कि जब उनका नाम पीएम मोदी से मिलने वालों की लिस्ट में डाला गया तो उनका उत्साह दोगुना हो गया. मुलाकात से पहले कुछ घबराहट थी. इस बीच प्यास लग गई. जानें वह किस्सा जब विपीन पीएम मोदी से मिलने पहुंचे.

विज्ञापन

Narendra Modi Turns 75 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2025 को यानी आज अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर लोग उनके बारे में बातें शेयर कर रहे हैं. कुछ लोग पीएम मोदी से मुलाकात के बारे में बता रहे हैं. इनमें से एक हैं विपिन बेसरा जो बिहार के जमुई में रहते हैं. उन्होंने प्रभात खबर डॉट कॉम से बात करते हुए कहा, ‘’मुझे प्रधानमंत्री जी से मिलने का मौका 15 नवंबर 2024 को मिला. वे एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. मुलाकात करने वालों  की लिस्ट में मेरा भी नाम था. पीएम सुबह 11 बजे हेलीकॉप्टर से सभा सथल पहुंचे. हालांकि मेरा नाम सभा के बाद मिलने वालों की लिस्ट में था.’’

विपिन ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की प्रक्रिया एक दिन की नहीं होती. मेरा नाम करीब एक सप्ताह पहले भेजा गया था. इसके बाद मेरा पास बना. यह पास मुझे एसपी ऑफिस से उपलब्ध करवाया गया. मुलाकात के पहले मुझे पीएमओ से कॉल आया. मुझे जानकारी दी गई कि आपका नाम मुलाकात करने वालों की लिस्ट में हैं. पास लेकर मैं पीएम मोदी के सभा स्थल पर पहुंचा. यहां मुझे हेलीपैड तक ले जाया गया.’’

पीएम मोदी से मिलने के पहले जब लग गई प्यास

उन्होंने बताया, ‘’हेलीपैड में पहुंचा तो मुझे एसपीजी के लोगों  ने चेक किया. मेरा आधार कार्ड मांगा गया. 12 इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी वहां मौजूद थे. इस बीच वहां मौजूद लोगों से कहा गया कि यदि फ्रेश होना है या दूसरा कोई काम है तो बताएं. मैंने कहा कि मुझे प्यास लगी है. इतना सुनते ही एसपीजी के जवानों ने पानी की व्यवस्था की. इस दौरान बताया गया कि  किसी को पैर छूने की इजाजत नहीं होगी. आपलोगों के पास जो भी सामना है–जैसे मोबाइल, पेन आदि. वह यहां जमा कर दें.’’

यह भी पढ़ें : रांची में धूमधाम से मनेगा पीएम नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया क्या होगा खास?

पीएम का जोहार से किया अभिवादन

पीएम मोदी की सभा खत्म हुई. इसके बाद एसपीजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए. पीएम मोदी की गाड़ी हैलीपैड की ओर आई. गाड़ी के शीशे के अंदर मोदी जी दिखे. उनके चेहरे पर गजब की तेज नजर आई. हमें कतार में खड़ा किया गया था. मैं कतार में पांचवे नंबर पर खड़ा था. पीएम जब मेरे पास आए तो मैंने अपना परिचय दिया. सबसे पहले मैंने जोहार शब्द से उनका अभिवादन किया. इसका रिप्लाई उन्होंने दिया और कहा–कैंसे हैं आप. उनकी मुस्कुराहट हमलोगों के लिए एक नई उर्जा लेकर आई. इसके बाद पीएम मोदी हैलीकॉप्टर पर चढ़े और रवाना हो गए.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola