Mumbai-Pune Expressway : गैस टैंकर पलटने से लगा घंटों जाम, शौचालय के लिए भटकते रहे लोग

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 04 Feb 2026 9:28 AM

विज्ञापन

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लगा जाम (Photo: X)

Mumbai-Pune Expressway : गैस टैंकर पलटने से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर रात भर यातायात बाधित रहा. इस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

Mumbai-Pune Expressway : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खंडाला घाट खंड में एक गैस टैंकर के पलट जाने से रात भर यातायात बाधित रहा. इससे सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं. दोनों रूट पर भारी जाम लग गया. दुर्घटनास्थल के पास वाहन कई घंटों तक फंसे रहे और यात्रियों को भोजन, पानी तथा शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ा. एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार शाम को हुई गैस टैंकर दुर्घटना के कारण मुंबई की ओर जाने वाले वाहनों को लगभग दो किलोमीटर तक पुणे की ओर जाने वाले मार्ग की ओर भेज दिया गया था.

मंगलवार शाम मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया

एक अधिकारी ने बताया कि टैंकर से लगातार गैस रिसाव के कारण सामान्य आवागमन बहाल नहीं हो सका जिसके परिणामस्वरूप पुणे जाने वाले यातायात सहित अन्य वाहन 12 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे और मार्ग पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. एक्सप्रेसवे कंट्रोल रूम क्ष के अनुसार मंगलवार शाम करीब पांच बजे मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर टैंकर पलट गया.

यातायात को तुरंत बंद कर दिया गया

एक अधिकारी ने बताया कि घटना रायगढ़ जिले में अदोशी सुरंग के पास हुई जब तेज गति से चल रहा टैंकर ढलान के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना के तुरंत बाद टैंकर से गैस का रिसाव होने लगा जिससे वाहन चालकों में दहशत फैल गई. टैंकर में प्रोपलीन गैस भरी हुई थी जो अत्यधिक ज्वलनशील होती है. एहतियात के तौर पर पुलिस ने मुंबई की ओर जाने वाले यातायात को तुरंत बंद कर दिया.

बेसब्री से मदद का इंतजार करते रहे लोग

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  ‘एक्स’ पर एक यूजर ने लिखा– लोग फंसे हुए हैं और बेसब्री से मदद का इंतजार कर रहे हैं. कृपया कुछ करें. महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस के कंडक्टर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को मध्यरात्रि के आसपास बताया कि उनका वाहन दुर्घटनास्थल के पास छह घंटे से अधिक समय तक खड़ा रहा जिससे यात्रियों को भोजन, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं मिल पाई. कई वाहन चालकों ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा व्यक्त की.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola