Mumbai Rain : मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, जमकर बरसेंगे बादल, स्कूल और कॉलेज बंद

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Mumbai Rain : मौसम विभाग ने मुंबई और पड़ोसी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना है. स्कूल और कॉलेज बंद कर दिया गया है.

विज्ञापन

Mumbai Rain : महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. इन इलाकों में बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है. शहर के कई हिस्सों में बुधवार से दोपहर से बारिश जारी है. नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने देश की कारोबारी नगरी के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ को परिवर्तित कर ‘रेड अलर्ट’ कर दिया है, जो गुरुवार तक के लिए जारी किया गया है.

मुंबई और उसके उपनगरों में भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के बीच स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है.

आईएमडी ने जारी चेतावनी में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ अत्यधिक भारी वर्षा तथा गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना व्यक्त की है. मौसम विभाग ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें ‘‘भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है’’.

Read Also : Weather Forecast: अगले 3 घंटों में होगी आफत की बरसात, मुंबई-पालघर समेत कई इलाकों में रेड अलर्ट

मुंबई के द्वीपीय शहर में शाम से भारी बारिश हो रही है, जबकि दोपहर से कई उपनगरीय इलाकों में वर्षा जारी है. मुलुंड और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश होने से निचले इलाकें जलमग्न हो गए. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता से सड़क यातायात धीमा हो गया. मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी बारिश के कारण देरी से चल रही हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola