Video : हेल्पलाइन लॉन्च के बाद सीएम ने किया कॉल, जवाब सुनकर रह गए हैरान
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Photo: X)
Video : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों की मदद के लिए फ्री हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया था, ताकि उन्हें राहत मिल सके. लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद ही पूरा कार्यक्रम गड़बड़ा गया. देखें आखिर क्या हुआ कार्यक्रम के दौरान.
Video : भोपाल में गुरुवार (30 अप्रैल) को कार्यक्रम सरकार की किसान-हितैषी नीतियां दिखाने का था, लेकिन जो हुआ वो किसी पॉलिटिकल कॉमेडी से कम नहीं लगा. जिस इवेंट से तारीफ मिलनी थी, वहीं चीजें उलटी पड़ गईं और पूरा माहौल मजाक जैसा बन गया. इसके बाद लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिया. दरअसल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों की मदद के लिए फ्री हेल्पलाइन लॉन्च की, जिससे हजारों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद थी. लेकिन कार्यक्रम ज्यादा देर तक ठीक से नहीं चला और जल्दी ही पूरा इवेंट गड़बड़ा गया. देखें कार्यक्रम का वीडियो.
जिस तरह मुख्यमंत्री जी को यह नहीं पता कि गुड़ खेत में नहीं उगता, एक बीघा में 50 क्विंटल गेहूं नहीं होता, ठीक उसी तरह उनके अधिकारियों को भी यह नहीं पता कि गर्मी में कौन सी फसल उगाई जानी चाहिए।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) April 30, 2026
जिस CM किसान हेल्पलाइन की वाहवाही मोहन यादव जी हर मंच से लूटते थे, आज उन्होंने रील… pic.twitter.com/tcMKvWRswr
मंच पर माहौल को थोड़ा पर्सनल बनाने के लिए सीएम यादव ने वहीं से हेल्पलाइन नंबर मिलाने का फैसला किया. माइक्रोफोन पर उनकी आवाज गूंजी, और वो दिखाना चाहते थे कि किसान कितनी आसानी से इस सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन आगे सब प्लान के मुताबिक नहीं चला. खुद को आम किसान बताकर सीएम ने हेल्पलाइन पर पूछा कि गर्मियों में कौन-सी फसल बोनी चाहिए. लेकिन जवाब सुनकर सब हैरान रह गए. ऑपरेटर ने कहा कि फिलहाल उनके पास कोई जानकारी नहीं है, जिससे पूरा माहौल फीका पड़ गया.
जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री यादव पर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने जैसे ही कॉल काटी, वहां मौजूद लोग हंसने लगे. माहौल हल्का-फुल्का हो गया. इस घटना पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने वायरल वीडियो शेयर कर सरकार पर तैयारी न होने का आरोप लगाया. पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि जैसे सीएम को खेती की बुनियादी बातें नहीं पता, वैसे ही उनके अधिकारी भी यह नहीं जानते कि गर्मियों में कौन-सी फसल बोनी चाहिए.
आज भोपाल में आयोजित कृषि कर्मयोगी उन्मुखीकरण प्रशिक्षण एवं कार्यशाला में मुख्यमंत्री किसान कल्याण डैशबोर्ड, पैक्स सदस्यता पंजीयन पोर्टल और CM-किसान हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 155253 का शुभारंभ किया।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
यह कार्यशाला 16 विभागों के समन्वय से ‘समृद्ध किसान–समृद्ध प्रदेश’ का संकल्प… pic.twitter.com/oLo9MNlUDH
155253 नंबर पर सीधी मदद मिलेगी किसानों को
भोपाल में गुरुवार को लॉन्च हुई ‘सीएम किसान हेल्पलाइन’ किसानों को 155253 नंबर पर सीधी मदद देने के लिए शुरू की गई थी. लेकिन कार्यक्रम में हुई गड़बड़ी के बाद यह मुद्दा कांग्रेस के लिए राजनीतिक हमला करने का मौका बन गया और सरकार की तैयारी पर सवाल उठने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










