जिम की आड़ में जिहाद का खेल! मिर्जापुर में 10 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत FIR

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 May 2026 3:41 PM

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोप, फोटो एक्स

Mirzapur Gym Jihad Case: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कथित जिम जिहाद मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों के खिलाफ गिरोहबंद और समाज-विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

विज्ञापन

Mirzapur Gym Jihad Case: पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी इमरान खान और मौलाना खलीलुद्दीन समेत सभी आरोपी पहले से ही गिरफ्तार हैं और मिर्जापुर जिला कारागार में बंद हैं. पुलिस इस मामले में अदालत में छह हजार पन्नों का आरोप-पत्र भी दाखिल कर चुकी है. पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का सरगना इमरान खान अपने साथियों के साथ मिलकर जिम में आने वाली हिंदू महिलाओं और लड़कियों को निशाना बनाता था.

हिंदू लड़कियों से दोस्ती कर धर्मांतरण का बनाता था दबाव

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले उनसे दोस्ती करते और फिर उन्हें गुमराह करके धर्मांतरण का दबाव बनाते थे. इतना ही नहीं, आरोपी उन्हें बुर्का पहनाकर कलमा पढ़वाते. शिकायत के अनुसार, इन महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर उनसे पैसे भी ऐंठे जाते थे.

जिम में हिंदू लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाता था

पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए लड़कियों को जिम में प्रशिक्षण के बहाने बहलाता-फुसलाता था और शारीरिक संबंध बनाकर आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो तैयार करता था. पुलिस ने इसे समाज में भय और आतंक फैलाने का तरीका माना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola