MEA: पाकिस्तान-सऊदी अरब समझौते पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर भी कही यह बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 19 Sep 2025 10:24 PM

विज्ञापन

MEA: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल

MEA: अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील, पाकिस्तान और यूएई के बीच हुए समझौते समेत कई और मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने अपडेट किया है. विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है. अभी तक की बातचीत काफी सकारात्मक रही है.

विज्ञापन

MEA: अमेरिकी टैरिफ और पाकिस्तान-यूएई में हुए समझौते समेत कई मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने अपडेट किया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत आगे बढ़ी है. उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि की एक टीम के बीच मुलाकात हुई है. व्यापार समझौते के लिए चल रही बातचीत आगे बढ़ी है. दोनों देशों की चर्चा सकारात्मक रही है उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द एक पारस्परिक रूप से लाभकारी समझौते पर पहुंचने के लिए प्रयास तेज करेंगे.

सऊदी अरब-पाकिस्तान समझौता पर दी प्रतिक्रिया

सऊदी अरब और पाकिस्तान समझौते पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “भारत और सऊदी अरब के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है जो पिछले कई वर्षों में काफी गहरी हुई है. हम उम्मीद करते हैं कि इस रणनीतिक साझेदारी में आपसी हितों और संवेदनशीलताओं का ध्यान रखा जाएगा.” उन्होंने कहा की सऊदी अरब के साथ भारत के संबंध काफी प्रगाढ़ रहे हैं. उम्मीद है सऊदी अरब भारत के हितों का ध्यान रखेगा. बता दें, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने एक रणनीतिक पारस्परिक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत किसी भी देश पर हमला दोनों के खिलाफ हमला माना जाएगा.

नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने नेपाल पर कहा कि हम नेपाल में सुशीला कार्की के नेतृत्व में एक नई अंतरिम सरकार के गठन का स्वागत करते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की पीएम कार्की के साथ बातचीत की और शांति एवं स्थिरता बहाल करने के उनके प्रयासों के लिए भारत के दृढ़ समर्थन की पुष्टि की. एक निकट पड़ोसी, एक लोकतांत्रिक देश और एक दीर्घकालिक विकास साझेदार के रूप में भारत अपने दोनों देशों और लोगों की भलाई और समृद्धि के लिए नेपाल के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola