MEA On Pakistan: 'फालतू उपदेश न दे पाकिस्तान', विदेश मंत्रालय ने पाक की बयानबाजी पर लगाई तगड़ी लताड़

Published by : Pritish Sahay Updated At : 26 Nov 2025 9:57 PM

विज्ञापन

MEA On Pakistan

MEA On Pakistan: अयोध्या मंगलवार को फहराए गए धर्म ध्वजा से पाकिस्तान को जबरदस्त मिर्ची लगी है. वो बुरी तरह बौखला गया है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का किसी तरह का नैतिक अधिकार नहीं है. इस दौरान जायसवाल ने पाकिस्तान की कट्टरता, दमन और अपने अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न के दागदार रिकॉर्ड का उल्लेख किया.

विज्ञापन

MEA On Pakistan: विदेश मंत्रालय ने अयोध्या के राम मंदिर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की पाकिस्तान की ओर से की गई आलोचना पर उसे तगड़ी लताड़ लगाई है. विदेश मंत्रालय ने पाक के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अल्पसंख्यकों के दमन के रिकॉर्ड वाले पड़ोसी देश के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने पाकिस्तान की टिप्पणियों को देखा है और उन्हें पूरी तरह से खारिज करते हैं. उन्होंने कहा कि वो खुद एक ऐसा देश है जिसका रिकॉर्ड कट्टरता, दमन और अल्पसंख्यकों के साथ व्यवस्थित दुर्व्यवहार के मामले में दागदार है.

पाकिस्तान को अपने भीतर झांकना चाहिए- विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के पास दूसरों को उपदेश देने का कोई नैतिक आधार नहीं है. ऐसे पाखंडपूर्ण उपदेश देने के बजाय उसे अपने भीतर झांककर अपने मानवाधिकारों के खराब रिकॉर्ड पर ध्यान देना चाहिए.

पाकिस्तान ने की थी पीएम मोदी की आलोचना

पाकिस्तान ने राम मंदिर के निर्माण के औपचारिक समापन पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की भागीदारी की आलोचना की थी. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने समारोह पर गहरी चिंता जताते बाबरी मस्जिद स्थल पर मंदिर के निर्माण का उल्लेख किया. पाकिस्तान ने यह भी आरोप लगाया कि यह आयोजन भारत में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर दबाव को प्रतिबिंबित करता है.

Also Read: Sheikh Hasina: शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने के बांग्लादेश के अनुरोध पर भारत की प्रतिक्रिया, विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola