“फेल हो गया हूं, माफ कर देना मम्मी-पापा”, परीक्षा में फेल होने पर 21 वर्षीय छात्र ने की खुदकुशी

सांकेतिक तस्वीर
MBA Student: लखनऊ में एक 21 वर्षीय एमबीए छात्र ने परीक्षा में फेल होने के कारण डिप्रेशन में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मुंबई के कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र घर आया था. सुसाइड नोट में छात्र ने माता-पिता से माफी मांगी.
MBA Student: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दुखद मामला सामने आया है, जहां शुक्रवार को एक 21 वर्षीय छात्र ने परीक्षा में फेल होने के कारण डिप्रेशन में आकर घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्र मुंबई के कांदिवली स्थित कॉलेज में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था. लाश के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें उसने लिखा था, “मम्मी-पापा मुझे माफ कर दीजिए. मैं परीक्षा में फेल हो गया हूं, डिप्रेशन में हूं.”
पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जब मृतक के परिजन उठकर घर के आंगन की ओर गए तो उन्होंने युवक को रस्सी से लटका हुआ पाया. इसके बाद परिजन तुरंत उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए, साथ ही पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई. अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट से यह स्पष्ट होता है कि युवक परीक्षा में फेल होने के कारण डिप्रेशन में था, जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया है कि युवक के परिजनों ने किसी को भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है और न ही किसी पर आरोप लगाया है.
युवक के घरवालों ने बताया कि आर्यन कई दिनों से चुपचाप रहता था. वह पढ़ाई को लेकर बहुत ही परेशान रहता था. घरवालों का कहना है कि शुक्रवार को वह घर से बाहर गया था और जब वापस लौटा तो उसके हाथों में रस्सी थी. परिवार वालों ने जब उससे रस्सी लाने का कारण पूछा, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया.इसके अलावा, परिजनों ने यह भी बताया कि घटना के कुछ घंटे पहले तक युवक सामान्य था. उसने घरवालों के साथ खाना भी खाया था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़े: Election Commission: बूथ लेवल अधिकारियों के इंसेंटिव को किया गया दोगुना
यह भी पढ़े: Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया, अभियान जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By नेहा कुमारी
नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.
डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










