’50 दिन से जल रहा है मणिपुर लेकिन…’, कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक से पहले भाजपा पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
’50 दिन से जल रहा है मणिपुर लेकिन…’, कांग्रेस ने  सर्वदलीय बैठक से पहले भाजपा पर साधा निशाना

Manipur Violence : कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि वास्तव में इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री को करनी चाहिए थी, जो इतने समय तक चुप रहे. इसे राष्ट्रीय वेदना के प्रदर्शन के तौर पर इंफाल में आयोजित किया जाना चाहिए था. भाजपा ने मणिपुर के लोगों को बुरी तरह से निराश किया है.

विज्ञापन

मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर हमला किया है. उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोग तो बहुत दावे करते हैं कि हमारे राज्य में कहीं सांप्रदायिकता नहीं होती. यहां 50 दिन से मणिपुर जल रहा है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फुर्सत ही नहीं है कि वे समस्या के हल के लिए बातचीत करें. आपको बता दें कि मणिपुर में भीड़ ने राज्य सरकार में मंत्री एल सुसींद्रो के इंफाल पूर्वी जिले के चिनगारेल स्थित निजी गोदाम में आग लगा दी जिसकी जानकारी पुलिस ने दी है.

उल्लेखनीय है कि हिंसा प्रभावित राज्य के हालात पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली में शनिवार को सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी है जिसमें मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे. कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंसा प्रभावित राज्य मणिपुर में शांति स्थापित करने में मदद के लिए प्रदेश में ही सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग कर रही है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा है कि मणिपुर 52 दिन से जल रहा है और आखिरकार गृह मंत्री ने आज मणिपुर पर सर्वदलीय बैठक बुलाना उचित समझा है.

दिल्ली में सर्वदलीय बैठक

इधर मणिपुर की राजधानी इंफाल में बाजार खुले और लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली में मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री व नेता पहुंचे. मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा और CPI(M) सांसद जॉन ब्रिटास मणिपुर की मौजूदा स्थिति को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक के लिए पहुंचे.


विपक्ष की बैठक पर प्रतिक्रिया

अनुराग ठाकुर के ड्रामेबाज़ वाले बयान पर छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि सभी दलों का अपना अस्तित्व है और सभी अलग-अलग समय पर अलग निर्णय लेते हैं. ये अनुराग ठाकुर बताएं कि इन्हीं दलों से जब भाजपा का भी गठबंधन हुआ और सरकार बनाई तब वे क्या थे? सबसे बड़े ड्रामेबाज़ BJP के लोग हैं. गौर हो कि विपक्ष की बैठक पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि रंगमंच सज चुका है, नाटकमंडली एकत्रित हो चुकी है. कैसे उस मंच पर एकत्रित हो गए जहां ममता बनर्जी कांग्रेस को कहती है बंगाल छोड़ दो, अखिलेश कहते हैं यूपी छोड़ दो, लालू-नीतीश कहते हैं बिहार छोड़ दो. तो कांग्रेस क्या गठबंधन में कुर्सियां लगाने के लिए रह जाएगी?

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola