Mamata Banerjee Attack On PM Modi: क्या ऑपरेशन सिंदूर की तरह करेंगे ऑपरेशन बंगाल?, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को किया चैलेंज

Mamata Banerjee Attack On PM Modi
Mamata Banerjee Attack On PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिये राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करने का आरोप लगाया है.
Mamata Banerjee Attack On PM Modi: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा, “केंद्र ने विभिन्न राज्यों में आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ लेने के लिए इस (सैन्य अभियान) का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा.” बनर्जी ने कहा, “मैं इस बात से निराश हूं कि मोदी ने बंगाल की आलोचना ऐसे समय में की है जब केंद्र के आतंकवाद विरोधी रुख का समर्थन करने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विभिन्न देशों का दौरा कर रहे हैं.”
#WATCH | West Bengal CM Mamata Banerjee says, "What Modi ji said today, we are not only shocked but also very sad to hear this, when the Opposition is representing the country…In his presence his minister said that they will do Operation Bengal, like Operation Sindoor. I… pic.twitter.com/WCSDMcqQx4
— ANI (@ANI) May 29, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की तरह, ऑपरेशन बंगाल करना चाहते हैं पीएम मोदी : ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, “मोदी जी ने आज जो कहा, उसे सुनकर हम न केवल स्तब्ध हैं, बल्कि बहुत दुखी भी हैं, जब विपक्ष देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है…उनकी मौजूदगी में उनके मंत्री ने कहा कि वे ऑपरेशन बंगाल करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर की तरह. मैं उन्हें चुनौती देती हूं – अगर उनमें हिम्मत है, तो चुनाव में उतरें, हम तैयार हैं और बंगाल आपकी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार है. लेकिन कृपया याद रखें, समय एक कारक है. आपको समय याद रखना चाहिए. हमारे प्रतिनिधि अभिषेक बनर्जी भी टीम में हैं. और वे हर दिन आतंकवाद के खिलाफ, आतंक के खिलाफ बोल रहे हैं. भाजपा जुमला पार्टी के नेता की तरह चीजों का राजनीतिकरण करना चाहती है. आप बकवास कर रहे हैं.”
पीएम मोदी ने बंगाल की बड़ी जनसभा
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पश्चिम बंगाल में अपनी पहली रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को सिंदूर के साथ क्षेत्र के गहरे सांस्कृतिक और भावनात्मक संबंध का जिक्र किया और दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली महिलाओं द्वारा मनाए जाने वाले पारंपरिक अनुष्ठान ‘सिंदूर खेला’ का उल्लेख किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










