अमित शाह के आरोप पर खरगे का पलटवार, कहा- गृह मंत्री हमेशा गुमराह और झूठ बोलते हैं
मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि गृह मंत्री का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है, तो उन्होंने कहा, मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं.
कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने गृह मंत्री अमित शाह पर पलटवार करते हुए कहा कि वह हमेशा झूठ बोलते हैं और गुमराह करते हैं. उन्होंने कहा, राहुल गांधी पर बहुत तेजी से कार्रवाई की गयी.
राहुल गांधी की अयोग्यता पर मोदी सरकार ने तेजी दिखायी : खरगे
दरअसल जब मल्लिकार्जुन खरगे से पूछा गया कि गृह मंत्री का कहना है कि कांग्रेस राहुल गांधी के मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही है, तो उन्होंने कहा, मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहता. गृह मंत्री हमेशा गुमराह करते हैं, वे हमेशा झूठ बोलते हैं. राहुल गांधी के मामले में उन्हें बिजली की गति से अयोग्य घोषित किया गया है. मुझे लगता है कि देश में कहीं भी ऐसा नहीं हुआ.
राहुल गांधी के मामले में हमारी कानूनी टीम काम कर रही है : खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, आपने देखा होगा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले एक दोषी व्यक्ति को स्पीकर ने बहाल कर दिया है. आप कल्पना कर सकते हैं कि वे राहुल गांधी के खिलाफ किस प्रतिशोध की कार्रवाई कर रहे हैं. हम इसका सामना करेंगे और हमारी कानूनी टीम काम कर रही है.
I don't want to say much about him. Home Minister always misguides, he always lies. In Rahul Gandhi's case, he has been disqualified at a lightning speed. I think nowhere in the country did such a thing happen: Congress chief Mallikarjun Kharge when asked that Home Minister says… pic.twitter.com/DRb0E6RKFp
— ANI (@ANI) March 30, 2023
अमित शाह ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नीत यूपीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, उस दौरान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ के दौरान गुजरात में एक कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फंसाने के लिए उन पर ‘दबाव’ डाल रही थी. शाह ने न्यूज 18 राइजिंग इंडिया कार्यक्रम में विपक्ष के इस आरोप पर एक सवाल के जवाब में यह बात कही कि नरेन्द्र मोदी सरकार उन्हें निशाना बनाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का ‘दुरुपयोग’ कर रही है. उन्होंने कहा कि सीबीआई कांग्रेस सरकार के दौरान कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में मोदी जी (जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे) को फंसाने के लिए मुझ पर दबाव बना रही थी. उन्होंने कहा कि इसके बावजूद भाजपा ने कभी हंगामा नहीं किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










