Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश, पुणे में चार की मौत, 11 उड़ानें रद्द, 10 के मार्ग बदले गए

Updated:
विज्ञापन

Maharashtra Heavy Rain

Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. मुंबई में जारी भारी बारिश के कारण गुरुवार को कम से कम 11 उड़ान रद्द कर दी गयीं और 10 उड़ानों को आस-पास के हवाई अड्डों की ओर परिवर्तित किया गया. वहीं पुणे में भारी बारिश ने चार की जान ले ली.

विज्ञापन

Maharashtra Heavy Rain: मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 300 मीटर तक कम हो जाने के कारण ‘रनवे’ पर संचालन को दो बार रोकना पड़ा. विमानन कंपनी ने यात्रियों को महानगर के कुछ हिस्सों में यातायात जाम और जल-जमाव के मद्देनजर एयरपोर्ट पर जल्दी पहुंचने का परामर्श जारी किया. दिन के समय आने-जाने वाली कुल 11 उड़ान रद्द की गयीं. इनमें इंडिगो की दस उड़ान शामिल थी. वहीं एयर इंडिया ने मुंबई से रवाना होने वाली एक उड़ान रद्द की. इसके अलावा, दस उड़ान अहमदाबाद, सूरत, हैदराबाद, इंदौर और गोवा के मोपा हवाई अड्डे जैसे आस-पास के हवाई अड्डों पर परिवर्तित की गयी.

उड़ान रद्द होने से यात्रियों का पूरा पैसा होगा वापस

एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, मुंबई में भारी बारिश से उड़ान संचालन प्रभावित हुआ है और इसके परिणामस्वरूप कुछ उड़ान रद्द की गयीं और कुछ के मार्ग परिवर्तित किये गये. एयर इंडिया 25 जुलाई 2024 को यात्रा के लिए कंफर्म बुकिंग की पूर्ण धनवापसी या फिर एक बार फिर से मुफ्त टिकट बुकिंग की पेशकश कर रही है.

पुणे में चार की मौत, मौसम विभाग ने रेट अलर्ट जारी किया

महाराष्ट्र के पुणे में भारी बारिश ने कहर बरपाया और वर्षाजनित घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई. बारिश से शहर के निचले इलाकों में कई घरों और आवासीय सोसाइटी में पानी भर गया जिसके बाद यहां से लोगों को निकाला जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुणे जिले के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिले के अधिकतर इलाकों के स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है. पुणे शहर और वेल्हा, मुलशी, भोर तालुका समेत जिलों के अन्य हिस्सों में बुधवार रात से लगातार बारिश हो रही है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola