Maharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में बारिश से भारी तबाही, 2 की मौत, 11500 लोग निकाले गए

Updated:
विज्ञापन
Aaj Ka Mausam

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर

Maharashtra Heavy Rain: बारिश की वजह से महाराष्ट्र में भारी तबाही मचा है. खासकर मराठवाड़ा में स्थिति सबसे खराब है. भारी बारिश के बाद करीब 11500 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है. जबकि धाराशिव में दो लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन

Maharashtra Heavy Rain: मध्य महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में भारी बारिश के बाद जयकवाड़ी बांध का जलस्तर बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. अधिक पानी आने की उम्मीद की जा रही है. जयकवाड़ी बांध से पानी छोड़े जाने के कारण गोदावरी नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद, छत्रपति संभाजीनगर और नांदेड़ जिलों में स्थिति गंभीर हो गई है. जलस्तर बढ़ने के बाद नदी के किनारों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानांतरित करना पड़ा है. छत्रपति संभाजीनगर के पैठण कस्बे में 7,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.

लोगों को इन गांवों में स्थानांतरित किया गया

भारी बारिश की वजह से सुरक्षित निकाले गए लोगों को वडाली, नयागांव, मेयगांव, नवगांव, आपेगांव, कुरान पिंपरी, नवगांव, हीरादपुरी और अंबाद टाकली गांवों से स्थानांतरित किया गया.

नासिक में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी

गोदावरी नदी के ऊपरी हिस्से में स्थित नासिक जिले में भारी बारिश हो रही है और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘रेड अलर्ट’ घोषित किया है.

लगातार बारिश के कारण मराठवाड़ा बाढ़ की चपेट में

मराठवाड़ा क्षेत्र, जहां गोदावरी, पूर्णा और मंजारा जैसी प्रमुख नदियां बहती हैं, 20 सितंबर से लगातार बारिश के कारण बाढ़ की चपेट में है, जिससे हजारों हेक्टेयर में खड़ी फसलों, घरों और सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola