Mahakumbh 2025: ट्रेनें फुल, सड़कों पर जनसैलाब, 17 फरवरी को 1.35 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, Photos
Published by : Pritish Sahay Updated At : 18 Feb 2025 11:19 AM
Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में भीड़ कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. आम दिन भी लाखों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं. सोमवार को 1.35 करोड़ लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया. देश के कोने-कोने से लोग संगम पहुंच रहे हैं. ऐसे में ट्रेनें यात्रियों से भरी हुई हैं, सड़कों पर भी जनसैलाब उमड़ पड़ा है. देखें तस्वीरें.
Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आम दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में डुबकी लगाई.

मेला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को शाम आठ बजे तक 1.35 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा और संगम में स्नान किया, जबकि 13 जनवरी से अभी तक कुल 54.31 करोड़ से अधिक लोग महाकुंभ में स्नान कर चुके हैं.

देश के कोने-कोने से लोग संगम में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं. सड़कों पर जनसैलाब उमड़ रहा है. ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं है. गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आए.

महाकुंभ मेला में पहुंचने के लिए रेलवे स्टेशनों में भारी भीड़ जमा हो रही है. प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के अंदर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली. फर्श पर बैठकर लोग संगम पहुंच रहे हैं.

प्रयागराज में भीड़ का क्या आलम है, इसका एक नजारा ड्रोन से ली गई यह तस्वीर पेश कर रही है.

प्लेटफॉर्म में हजारों यात्री ट्रेन की प्रतीक्षा में बैठे हैं. ट्रेन के आते ही भारी संख्या में भीड़ अंदर जाने के लिए दौड़ पड़ती है.

महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु अपने मूल स्थानों पर लौटने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर जमा हुए हैं.

भारी भीड़ के कारण कई यात्रियों की तबीयत खराब हो जा रही है. ऐसे ही एक यात्री की देखभाल करती पुलिस

सड़क के रास्ते से भी कुंभ में लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. ऐसा लगता है सड़कों पर मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा हो.

ट्रेन में सीधी एंट्री नहीं होने पर एक यात्री ने ने आपातकालीन खिड़की से ट्रेन में प्रवेश करने की कोशिश करता नजर आया.

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला के दौरान कई श्रद्धालु संगम पर नाव की सवारी भी कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










