Lok Sabha Election 2024: 400 सीट के नारे के पीछे संविधान बदलने की मंशा, बीजेपी पर बरसे राहुल गांधी

Published by : Pritish Sahay Updated At : 06 May 2024 3:06 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 | pti, File

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक चुनावी सभा के दौरान राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया.उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर बीजेपी संविधान बदल देगी. राहुल ने कहा कि बीजेपी नेता का कहना है कि हम आरक्षण छीन लेंगे.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी पार्टियां प्रचार अभियान में जमकर पसीना बहा रही हैं. कांग्रेस पार्टी भी लगातार अपना जनाधार बढ़ाने की कवायद में लगी है. इसी सिलसिले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के रतलाम में एक चुनावी सभा को संबोधित किया. सभा में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर बीजेपी चुनाव जीतती है तो वो संविधान को बदल देगी. राहुल ने कहा कि इसी कारण बीजेपी ने 400 पार का नारा दिया है. राहुल ने कहा कि बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे.

लोगों के अधिकार छीनना चाहती है बीजेपी
रतलाम में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी संविधान को दूर रखना चाहते हैं और केवल शासन करना चाहते हैं. वह आपके सभी अधिकार छीनना चाहते हैं. यही उनका लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं. आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों को जो भी अधिकार मिलते हैं, वे इसे संविधान के कारण हैं. इसलिए उन्होंने 400 सीटों का नारा दिया है.  उनके नेता कह रहे हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे. गांधी ने कहा कि हम आरक्षण को 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ा देंगे. हम कोर्ट की ओर से लागू की गई 50 फीसदी की सीमा हटा देंगे, दलितों, आदिवासियों, पिछड़े और गरीबों को जितना आरक्षण चाहिए, हम देंगे.

लोकतंत्र को बचाने का चुनाव
राहुल गांधी ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है. उन्होंने कहा कि एक तरफ बीजेपी और आरएसएस हैं जो चुनाव जीतकर संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन के लोग हैं  जो संविधान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

जातीय जनगणना राजनीति की बदल देगी दिशा
वहीं राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के जोबट से कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम जातीय ॉॉॉ. उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना देश में राजनीति की दिशा बदल देगी. राहुल ने कहा कि पहली नौकरी पक्की योजना के तहत देश में बेरोजगार युवाओं को एक साल के लिए नौकरी दी जाएगी. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में 150 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola