Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी की महाराष्ट्र में चुनावी सभा, मुंबई में करेंगे मेगा रोड शो
Lok Sabha Election 2024
Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आज महाराष्ट्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं कांग्रेस प्रमुख खरगे रायबरेली और अमेठी में चुनावी सभा करेंगे. बता दें पांचवें चरण के चुनाव के लिए राजनेता जमकर पसीना बहा रहे हैं.
Lok Sabha Election 2024: 18वीं लोकसभा चुनाव के तहत चार चरणों का मतदान पूरा हो गया है. राजनीतिक दल अब पांचवें चरण के चुनाव के लिए पसीना बहा रहे हैं. इसी सिलसिले में पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर राहुल गांधी- प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सभा और रैली कर रहे हैं. पीएम मोदी आज महाराष्ट्र दौरे पर हैं. महाराष्ट्र में पीएम मोदी तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी महाराष्ट्र के दिंडोरी और कल्याण में जनसभाएं करेंगे. इसके बाद शाम को मुंबई नॉर्थ-ईस्ट सीट पर एक मेगा रोड शो करेंगे. पीएम मोदी के कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.
मंगलवार को पीएम मोदी ने किया था नामांकन
गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान बीजेपी शासित राज्यों के करीब आधा दर्जन मुख्यमंत्रियों, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, कई केंद्रीय मंत्रियों और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेताओं की मौजूदगी में पीएम मोदी ने पर्चा दाखिल किया. गंगा सप्तमी के मौके पर मां गंगा को नमन करने के बाद प्रधानमंत्री काशी के कोतवाल काल यानी भैरव के दर पर पहुंचे. वहां उनसे अनुमति-आशीर्वाद लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को काशी विश्वनाथ से एवं मंगलवार को काल भैरव बाबा से लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए आशीर्वाद भी मांगा. वाराणसी संसदीय सीट पर मोदी ने 2014 में पहली बार और 2019 में दूसरी बार जीत हासिल की थी.
अमित शाह और जेपी नड्डा का भी कार्यक्रम
पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भी आज चुनावी कार्यक्रम है. अमित शाह आज यानी बुधवार को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली करेंगे. शाह पश्चिम बंगाल के हुगली में एक चुनावी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद सीरमपुर लोकसभा सीट प्रत्याशी के लिए हुगली के मोसात बाजार में रैली करेंगे. इसके बाद अमित शाह ओडिशा रवाना होंगे. ओडिशा में अमित शाह एक रोड शो करेंगे. वहीं, जेपी नड्डा भी आज चुनावी कार्यक्रम को लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में रहेंगे. नड्डा बिहार के पूर्वी चंपारण में चुनाव प्रचार करेंगे. इसके बाद बंगाल के लिए रवाना होंगे.
रायबरेली और अमेठी में चुनावी सभा करेंगे खरगे
पांचवें चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस भी धुआंधार प्रचार कर रही है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज रायबरेली और अमेठी में चुनावी दौरा करेंगे. इससे पहले वो राजधानी लखनऊ में मीडिया से भी बात करने वाले हैं. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओडिशा के बोलांगिर में रैली प्रस्तावित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










