Lok Sabha Election 2024: इस बार 7 से कम चरण में चुनाव करा सकता है चुनाव आयोग

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election Date

Lok Sabha Election 2024: इस बार कितने चरण में होंगे चुनाव? यह सवाल देश की जनता के मन में आ रहा है. ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि मतदान 7 से कम चरण में चुनाव आयोग करवा सकती है.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: भारत एक लोकतांत्रिक देश है और यहां हर पांच साल में सरकार बनाने के लिए चुनाव होते हैं. इस बार देश में अठारहवीं लोकसभा चुनाव के लिए लोग मतदान करेंगे जिसकी तैयारी करीब पूरी हो चुकी है. चुनाव आयोग शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव की तारीख की घोषणा करने वाला है. इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि क्या इस बार भी सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे जैसा कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में देखने को मिला था. लोकसभा चुनाव को लेकर मीडिया में जो खबर चल रही है उसके अनुसार, इस बार मतदान के चरणों को कम किया जा सकता है.

लोकसभा चुनाव 2019 में सात चरण में करवाया गया था चुनाव

2019 के आम चुनाव की बात करें तो 11 अप्रैल से 19 मई तक सात चरणों में मतदान करवाए गये थे. 17वीं लोकसभा के सदस्यों के लिए नतीजे 23 मई 2019 को घोषित किए गए थे. चुनाव परिणाम एनडीए के पक्ष में आए थे और केंद्र में दूसरी बात मोदी सरकार बनी थी.

देश में आंतरिक सुरक्षा का माहौल बेहतर

चुनाव आयोग का काम बिना हिंसा के और साफ सुथरे तरीके से चुनाव संपन्न करवाना है. देश में आंतरिक सुरक्षा का माहौल 2019 की तुलना में काफी बेहतर है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त कर दिया गया है और माओवादी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र तक सीमित है. आपको बता दें कि मतदाताओं को हिंसा से बचाने के लिए राज्य पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बलों को लगाया जाता है. पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा और मणिपुर में कुकुई और मैतेई के बीच जातीय तनाव के अलावा, आंतरिक सुरक्षा की स्थिति काफी हद तक स्थिर है.

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान आज, पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबद

आतंकी घटनाओं में आई कमी

साल 2019 के बाद से राजौरी-पुंछ सेक्टर में आतंकी हमलों के अलावा भीतरी इलाकों में आतंकी घटनाओं में कमी आई है. इससे चुनाव आयोग के पास अवसर है कि वह कम चरणों में चुनाव संपन्न करवा सके. लेकिन इस धारणा में एक बात ये भी है कि सुरक्षाबलों को देश के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने के लिए वक्त चाहिए. नई टेक्नोलॉजी एआई भी चुनाव को प्रभावित कर सकता है जो एक चुनौती साबित हो सकता है. भारत के विरोधी इसका यूज करके चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola