Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार में नफरती भाषणों पर रोक, राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Mar 2024 5:17 PM
Lok Sabha Election 2024: PTI
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए एजवाइजरी जारी की है. चुनाव आयोग ने प्रचार में नफरती भाषणों पर रोक लगा दिया है. आयोग ने कहा है कि मुद्दे आधारित प्रचार ही करेंगे राजनीतिक पार्टियां.
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. 19 अप्रैल को पहले चरण का चुनाव होगा. कुल सात चरणों में चुनाव संपन्न होगा. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि देश की भौगोलिक परिस्थितियों, त्योहारों, परीक्षाओं और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए सात चरण में चुनाव कराना आवश्यक है. चुनाव की तारीखों की घोषणा करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों पर भी नजर रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है.
राजनीतिक दलों के लिए एडवाइजरी जारी
- चुनाव प्रचार में नफरती भाषणों पर रोक
- विज्ञापन और खबर में अंतर बताना होगा
- स्टार प्रचारक अपनी शुचिता बनाए रखें
- मुद्दे आधारित प्रचार ही करेंगे राजनीतिक पार्टियां
- जाति और धर्म के आधार पर अपील पर रोक
- चुनाव आयोग ने कहा, चुनाव प्रचार में सीमा न लांघें राजनीतिक पार्टियां
- प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल न हो
- चुनाव प्रचार में निजी हमले पर रोक
सात चरणों में होंगे चुनाव, चार जून को आएंगे परिणाम
चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 18वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही देश में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है. इसके साथ ही सरकार ऐसा कोई नीतिगत फैसला नहीं कर सकेगी, जो मतदाताओं के फैसले को प्रभावित कर सके. राजीव कुमार ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं. इनमें से 49.7 करोड़ पुरुष, 47.1 करोड़ महिलाएं और 48 हजार ट्रांसजेंडर शामिल हैं.
पहली बार मतदान करने वाले मतदाता
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि देश में पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं की संख्या 1.8 करोड़ है.वहीं मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और सौ साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं. राजीव कुमार ने बताया कि देशभर में मतदाताओं का लिंगानुपात 948 है और 12 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है.राजीव कुमार ने कहा कि देश में 10.5 लाख से अधिक मतदान केंद्र होंगे और 55 लाख इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल होगा. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Election 2024: घर से भी मतदाता कर सकते हैं मतदान, बस भरना होगा यह फॉर्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










