Lok Sabha Election 2024: घर से भी मतदाता कर सकते हैं मतदान, बस भरना होगा यह फॉर्म

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Mar 2024 3:44 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024| PTI

Lok Sabha Election 2024

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने आज यानी शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दी है. इस बार चुनाव में 97 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पीसी कर कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. चुनाव में 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे. वहीं, वोटरों की लिस्ट में ऐसे भी वोटर्स हैं जिनकी उम्र 85 साल से ऊपर है. चुनाव आयोग ने ऐसे मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की है.

पोस्टल बैलेट की दी जाएगी सुविधा

बता दें, लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में 85 साल की उम्र से ऊपर के मतदाताओं को वोट डालने के लिए आयोग पोस्टल बैलेट की सुविधा दे रहा है. पोस्टल बैलेट के तहत मतदाता घर से मतदान करने के लिए फॉर्म 12 डी में आवेदन दे सकते हैं. फॉर्म 12 डी वोटरों को अधिसूचना जारी होने के पांच दिनों के अंदर पहुंचा दिया जाएगा. इसके अलावा वोटर्स फॉर्म 12 डी को ऑनलाइन चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड करने के बाद इस फिल कर संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर के ऑफिस में जमा कराई जा सकती है.

बुजुर्गों के अलावा इन दिव्यांग लोगों को भी मिलेगी पोस्टल बैलेट की सुविधा

लोकसभा चुनाव 2024 में 85 साल से अधिक के आयु वाले बुजुर्गों के अलावा 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को भी घर से वोट डालने की सुविधी दी जा रही है. शर्त यह है कि उनकी दिव्यांगता 40 फीसदी से ऊपर होनी चाहिए. हालांकि इस सुविधा को पाने के लिए दिव्यांग वोटर्स को भी फॉर्म 12 डी भरना होगा.इसके लिए दिव्यांग मतदाताओं के पास दिल्यांगता का प्रमाणपत्र होना चाहिए. इसके अलावा आवश्यक सेवाओं में तैनात लोग भी फॉर्म 12 डी  भरकर पोस्टल बैलेट की सुविधा ले सकते हैं. 

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola