Lok Sabha Election 2024: सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, AAP प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 May 2024 8:13 PM

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024| ANI, X

Lok Sabha Election 2024: तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ महरौली में पहला रोड शो किया.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा होने के बाद शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने जनसभा की. इसके बाद देर शाम उन्होंने दक्षिणी दिल्ली से पार्टी प्रत्याशी सहीराम पहलवान के समर्थन में महरौली में रोड शो किया. सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे. सड़क के दोनों ओर जमा भीड़ के बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान एक खुले वाहन में रोड शो किया. रोड शो के दौरान सीएम केजरीवाल ने लोगों का अभिवादन किया और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार को वोट देने की अपील की.

मुझे जेल में नहीं दी गई इंसुलिन- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरी गलती यह है कि मैंने दिल्ली के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कीं. उन्होंने जेल में 15 दिन के लिए मुझे इंसुलिन नहीं दी. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दिल्ली में रोड शो के दौरान कहा वे दिल्ली सरकार को पंगु बनाने के लिए सब कुछ बंद करना चाहते हैं, मैं तानाशाही के खिलाफ लड़ रहा हूं.

बीजेपी पर सीएम केजरीवाल ने किया हमला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए. शनिवार को उन्होंने दिल्ली में चुनावी सभा की और रोड शो भी किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया. इस दौरान उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सत्ता में वापस नहीं आएगी और चार जून को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्र में सरकार का हिस्सा बनेगी. हम दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola