Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, चुरू से सांसद राहुल कासवान कांग्रेस में शामिल
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लगा है. चुरू से बीजेपी सांसद राहुल कासवान कांग्रेस में शामिल हो गये हैं.
Lok Sabha Election 2024: राजस्थान में कांग्रेस ने बीजेपी को जोरदार झटका दिया है. लोकसभा चुनाव से पहले चुरू से बीजेपी सांसद राहुल कासवान ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में वे कांग्रेस में शामिल हुए. पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राजस्थान कांग्रेस प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे.
बीजेपी ने काटा था कासवान का टिकट
बताया जा रहा है कि बीजेपी के द्वारा लोकसभा टिकट काटे जाने के बाद कासवान ने यह कदम उठाया है. कांग्रेस का दामन थामने से पहले कस्वां ने बीजेपी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार…..मेरे परिवारजनो! आगे कस्वां ने लिखा कि आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. राजनीतिक कारणों की वजह से आज इसी समय, मैं बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं. आपको बता दें कि बीजेपी ने चुरू सीट से नये चेहरे देवेंद्र झाझड़िया को चुनावी मैदान पर उतारा है. झाझड़िया की बात करें तो वे पैरालंपिक में दो बार गोल्ड तथा एक बार सिलवर पदक जीत चुके हैं.
लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, सांसद Brijendra Singh ने दिया इस्तीफा, थामा कांग्रेस का दामन
कासवान का छलका था दर्द
टिकट कटने के बाद कासवान का दर्द छलका था. उन्होंने दुखी होकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा था कि आखिर मेरा गुनाह क्या था…? क्या मैं ईमानदार नहीं था? क्या मैंने चूरू लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी? आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गत दो मार्च को राजस्थान की 25 में से 15 सीटों पर बीजेपी की ओर से उम्मीदवार का ऐलान किया गया था. इसमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ चार केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










