Lok Sabha Election 2024: 'जिन सांसदों के टिकट काटे, क्या वे नकारा थे', बीजेपी की लिस्ट पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Photo: X

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम हैं. पहली लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया गया है. वहीं. कई मंत्रियों और मौजूदा सांसदों का टिकट काट भी दिया गया […]

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने शनिवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नाम हैं. पहली लिस्ट में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई और केंद्रीय मंत्रियों को टिकट दिया गया है. वहीं. कई मंत्रियों और मौजूदा सांसदों का टिकट काट भी दिया गया है. अस बात को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला किया है. कांग्रेस ने कई वर्तमान सांसदों के स्थान पर दूसरे नेताओं को टिकट दिए जाने के बाद बीजेपी पर कटाक्ष करते करते हुए कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि क्या ये सांसद बीजेपी के लिए अब काम के नहीं रह गये थे. इसी कड़ी में पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि अगर यह सांसद ‘नकारा’ थे तो बीजेपी को जनता पर इन्हे पांच सालों के लिए थोपने पर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने तंज कसते हुए सवाल किया कि क्या यही 400 पार वाली सूची है?

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने कुछ भी नया नहीं किया- कांग्रेस

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से द्वारा उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा पर कांग्रेस नेता दीपक बाबरिया ने कटाक्ष करते हुए कहा कि सभी नामों पर पहले ही विचार कर लिया गया था. उन्होंने कुछ भी नया नहीं किया है. सवाल यह है कि जनता बीजेपी को कितना स्वीकार करेगी. वे 400 के बारे में बात करते रहते हैं, वे यह नहीं बता रहे हैं कि वे इसे कहां से ला रहे हैं. लोगों में संदेह है कि उन्हें ईवीएम के माध्यम से बहुमत मिल रहा है और वे उस संदेह को दूर करने के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने जारी की पहली सूची

गौरतलब है कि शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. लिस्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे. वहीं गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर से चुनाव लड़ेंगे. इसके अलावा जिन नेताओं के नाम पर मुहर लगी है उनमें रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हर्षवर्धन, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर समेत कुछ अन्य सांसदों के नाम शामिल हैं. वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक वीडियो जारी कर कहा कि आज बीजेपी के दो सांसदों गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा ने कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते. इसपर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कई समझदार लोग अब बीजेपी से किनारा करना चाहते हैं.

Lok Sabha Election 2024: क्यों काटे गये मौजूदा सांसदों के टिकट- कांग्रेस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बीजेपी ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जिसमें कई मौजूदा सांसदों के टिकट काट दिए गए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी को इसका जवाब देना चाहिए कि जिन सांसदों के टिकट काटे गए क्या वो सभी नकारा थे? अगर वो नकारा थे तो उसके लिए प्रधानमंत्री और भाजपा को जनता से माफी मांगनी चाहिए कि उन्होंने ऐसे लोगों को पांच साल तक जनता पर थोप दिया. उन्होंने कटाक्ष किया कि यह बार-बार कहा जाता है कि सभी लोग प्रधानमंत्री के नाम से चुनाव जीतते हैं. अगर ऐसा है तो क्या प्रज्ञा ठाकुर प्रधानमंत्री के नाम पर चुनाव नहीं जीत सकती थीं? क्या मीनाक्षी लेखी और रमेश बिधूड़ी इस बार प्रधानमंत्री के नाम पर चुनाव नहीं जीत पाते?

Lok Sabha Election 2024: क्या बीजेपी को किसानों से नफरत है- पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ‘टेनी’ को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाए जाने का मतलब यह है कि प्रधानमंत्री और भाजपा को किसानों से नफरत है. कांग्रेस प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने दावा किया कि गौतम गंभीर और जयंत सिन्हा का चुनाव लड़ने से मना करना इस बात का सबूत है कि भाजपा का जहाज डूब रहा है. उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी के अन्याय का जब हिसाब होगा तो पूरी भाजपा साफ हो जाएगी. यह लोग समझ गये हैं कि भ्रामक प्रचार और खोखले दावों का वक्त लद गया है, तो इन्होंने पहले ही भाजपा से दूरी बना ली है. भाषा इनपुट से साभार

Also Read: Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी की पहली लिस्ट में किसे मिला टिकट, किसका कट गया पत्ता.. देखें पूरी लिस्ट

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola