Lok Sabha Election 2024 : क्या वाईएसआर कांग्रेस का किला आंध्र में भेद पाएगी एनडीए, बीजेपी छह सीट पर उतारेगी उम्मीदवार

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले आंध्र प्रदेश में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा हो चुका है. जानें बीजेपी को कितनी सीट मिली.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले ‘इंडिया’ गठबंधन और एनडीए ने कमर कस ली है. वे अपने सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बात कर रहे हैं. इस क्रम में आंध्र प्रदेश से एक चुनावी खबर आ रही है. दरअसल, यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए के सहयोगियों ने ल‍ंबी चर्चा के बाद सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय कर लिया है. जानकारी के अनुसार, लोकसभा के साथ-साथ राज्य विधानसभा चुनावों के लिए फॉर्मूला तैयार किया गया है.

सीट शेयरिंग को लेकर क्या हुई बात

सीट शेयरिंग को लेकर हुई बात में जो तय किया गया है उसके अनुसार, बीजेपी छह लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं तेलुगु देशम पार्टी यानी टीडीपी 17 संसदीय और 144 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार चुनीवी मैदान पर उतारेगी. टीडीपी प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू ने बैठक के बाद मीडिया से बात की और बताया कि समझौते के तहत, पवन कल्याण की जनसेना दो लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.

लोकसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने 4 व सपा ने 1 कलाकार को बनाया है प्रत्याशी, राजनीतिक विश्लेषक से जानिए टिकट देने की वजह

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में विधानसभा की 175 और लोकसभा की 25 सीट हैं जिसपर एनडीए जीत का प्रयास कर रही है. यही वजह रही कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत समेत बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने आंध्र प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने के लिए एन. चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से मुलाकात की.

पीएम मोदी को किया गया आमंत्रित

साल 2024 में पहली बार तीनों दल एक साथ चुनाव चुनावी समर में उतरेंगे. अब देखना है कि तीनों दल मिलकर जनता का दिल जीतने में कितना कामयाब होती है. 2014 की बात करें तो, इस साल टीडीवी और बीजेपी ने मिलकर चुनाव लड़ा था, तब जनसेना उनकी बाहरी सहयोगी थी. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 17 से 20 मार्च के बीच एक चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है. यदि प्रधानमंत्री इस सभा में भाग लेते हैं, तो यह एक दशक में पहली बार होगा कि नरेंद्र मोदी, चंद्रबाबू नायडू और कल्याण एक ही मंच पर होंगे.

पिछले लोकसभा चुनाव का परिणाम

लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो इस साल 25 सीटों वाले इस राज्य में वाईएसआर कांग्रेस ने 22 पर जीत दर्ज की थी जबकि टीडीपी की झोली में 3 सीटें गुंटूर, श्रीकाकुलम, विजयवाड़ा ही आईं थीं. पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सूबे में वाईएसआर कांग्रेस की जबरदस्त आंधी देखने को मिली थी. वाईएसआर कांग्रेस ने जहां विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ टीडीपी के मुकाबले एकतरफा जीत हासिल करके सबको चौंका दिया था, वहीं लोकसभा चुनाव में भी कमोबेश वही स्थिति नजर आई थी. वर्तमान में प्रदेश की कमान मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के हाथों में हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola