LOC Tension : लगातार तीसरी रात भारत के जवान पड़े भारी, फायरिंग का दिया जवाब, भागे पाकिस्तानी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 27 Apr 2025 9:09 AM

विज्ञापन

Indian Army Responds Pakistan (File Photo)

LOC Tension : पाकिस्तान ने लगातार तीसरी रात नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. इसका जवाब भारतीय जवानों ने फिर पुरजोर तरीके से दिया.

विज्ञापन

LOC Tension : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की. उसने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया. भारतीय सेना के जवानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया. यह तीसरी लगातार रात थी जब पाकिस्तान ने एलओसी पर अचानक गोलीबारी शुरू की. अधिकारियों ने बताया कि 26-27 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना ने तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के पास स्थित भारतीय चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की.भारतीय सैनिकों ने भी बिना देर किए छोटे हथियारों से प्रभावी जवाब दिया.

भारतीय सेना ने संयम बरतते हुए पाकिस्तान की गोलीबारी का मुंहतोड़ और सटीक तरीके से जवाब दिया, जिससे दुश्मन सेना को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा. पाकिस्तान की इस हरकत को सुरक्षा अधिकारियों ने गंभीरता से लिया है. भारत ने साफ कर दिया है कि अपनी सीमा और सैनिकों की सुरक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा.

LOC पर तनाव

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय सेना ने 26-27 अप्रैल की रात को तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के विपरीत इलाकों में पाकिस्तानी सेना ने गोलाबारी की. इसका प्रभावी ढंग से जवाब दिया गया. 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों के मारे जाने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव व्याप्त है. हमले में मारे गए लोग अधिकतर पर्यटक थे. सुरक्षा बलों द्वारा कश्मीर घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है. इसके इतर नियंत्रण रेखा पर तनाव बरकरार है.

यह भी पढ़ें : Video : बस एक धमाका और उड़ गया आतंकी का घर, देखें वीडियो

दो आतंकवादी के सहयोगी गिरफ्तार

इस बीच, कुलगाम पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के साथ मिलकर चलाए जा रहे अभियान में दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में दो आतंकवादी सहयोगियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियारों और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मतलहामा चौक थोकरपोरा, कैमोह में स्थापित एक नियमित जांच चौकी के दौरान दो लोगों को रोका गया. उनको बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी पहचान बिलाल अहमद भट, पुत्र अब्दुल सलाम भट और मोहम्मद इस्माइल भट, पुत्र गुलाम मोहम्मद भट के रूप में हुई है. दोनों थोकरपोरा, कैमोह के निवासी हैं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola