ePaper

Krishi Bill 2020: अकाली दल के बम ने पीएम मोदी को हिला दिया, कृषि बिल पर बादल ने सरकार को घेरा

Updated at : 25 Sep 2020 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
Krishi Bill 2020: अकाली दल के बम ने पीएम मोदी को हिला दिया, कृषि बिल पर बादल ने सरकार को घेरा

Krishi Bill 2020, Farmers Strike: कृषि विधेयकों के खिलाफ पहले संसद में और सड़क पर सरकार का विरोध हो रहा है.अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ( Sukhbir S Badal) ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

विज्ञापन

Krishi Bill 2020, Farmers Strike: कृषि विधेयकों के खिलाफ पहले संसद में और सड़क पर सरकार का विरोध हो रहा है. कृषि बिल (New Farm Bill) के खिलाफ किसान संगठनों ने आज भारत बंद (nationwide bandh) बुलाया था और प्रदर्शन किया. मोदी सरकार में सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल भी तमाम विपक्षी दलों के अलावा इन बिलों के विरोध में बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रर्दशन कर रही है. पार्टी की नेता हरसिमरत कौर पहले ही इसके विरोध में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे चुकी हैं तो वहीं आज किसानों के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ( Sukhbir S Badal) ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुक्तसर में प्रदर्शन करते हुए कहा कि जब विश्व युद्ध दो चल रहा था उस वक्त जापान का पूरा दबदबा था. तभी अमरीका ने एक अटोमिक बम गिराया और पूरा जापान हिल गया. अकाली दल के एक बम (हरसिमरत कौर बादल का इस्तीफा) ने मोदी को हिला दिया. बता दें कि शिरोमणि अकाली दल सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और सांसद सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया कि जब तक किसान विरोधी कृषि विधेयक वापस नहीं लिए जाते तब तक शिअद किसानों के साथ लड़ाई लडे़गी.

Also Read: Krishi Bill 2020: महाराष्ट्र में लागू नहीं होगा कृषि बिल? उद्धव सरकार कर सकती है ये फैसला

बता दें कि कृषि विधेयकों के खिलाफ आज पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में किसानों ने प्रदर्शन किया, तो वहीं कई जगहों पर रेल रोको आंदोलन भी किया गया. संसद से पारित कृषि संबंधी तीन बिलों को लेकर जहां एक तरफ हरियाणा-पंजाब समेत देश के कई राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल इस पर मोदी सरकार को घेर रहे हैं. गौरतलब है कि संसद के दोनों सदनों ने कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों जैसे विपक्षी पार्टियों के विरोध के बीच कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सुविधा) विधेयक-2020 और कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola