Kolkata Law College Assault Case: दुष्कर्म के बाद पीड़िता को इनहेलर देकर फिर किया शोषण, वकील ने किया खुलासा

Published by :Neha Kumari
Published at :02 Jul 2025 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Kolkata Law College Assault Case

Kolkata Law College Assault Case

Kolkata Law College Assault Case: साउथ लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि महिला के साथ जब दुष्कर्म किया जा रहा था, तब उसे पैनिक अटैक आया. आरोपियों ने उसे इनहेलर लाकर दिया ताकि उसके साथ कुछ देर और दरिंदगी कर सकें.

विज्ञापन

Kolkata Law College Assault Case: कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज दुष्कर्म मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान पीड़िता को अचानक पैनिक अटैक आया और उसकी सांसें तेज होने लगीं. पीड़िता आरोपियों से बार-बार अस्पताल ले चलने की गुहार लगा रही थी, लेकिन आरोपियों ने मदद करने के बजाय सिर्फ इनहेलर लाकर दिया. वह भी इसलिए ताकि वो कुछ देर में फिर से उसके साथ दरिंदगी कर सकें.

वकील ने किया खुलासा

साउथ लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 साल की एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी वकील सौरिन घोषाल ने कोर्ट को बताया कि जब पीड़िता को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, तब मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा ने अपने साथी जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी से इनहेलर लाने को कहा. पीड़िता ने भी अपनी शिकायत में यही बात बताई है कि वह बार-बार मदद मांग रही थी.

पुलिस ने इनहेलर की खरीदारी की रसीद भी जब्त की है

पुलिस जांच में यह सामने आया कि आरोपी जैब अहमद पीड़िता के लिए इनहेलर खरीदने गया था. पुलिस ने उस मेडिकल शॉप का पता लगाया है जिससे आरोपी ने इनहेलर खरीदा था. पुलिस ने 350 रुपये की UPI से की गई खरीदारी की रसीद भी जब्त की है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़िता को इनहेलर दिया. उसे जैसे ही पैनिक अटैक से थोड़ी राहत मिली, आरोपियों ने पीड़िता को दोबारा शारीरिक और मानसिक यातनाएं देना शुरू कर दिया.

यह भी पढ़े: दुश्मनों के लिए काल है ये मिसाइल, घर में घुस करेगा ढेर | Bunker Buster Missile

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola