Kal Ka Mausam: इन राज्यों में होगी बारिश, दिल्ली-यूपी में घना कोहरा, जानें अगले 3 दिनों के मौसम का हाल

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2024 4:50 PM

विज्ञापन

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर हो रही मौसमी गतिविधियों के कारण देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आ सकता है. मौसम विभाग ने उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश की चेतावनी जारी की है. उत्तर भारत के कई इलाके शीतलहर की चपेट में हैं. बारिश की गतिविधि ठंड और बढ़ा सकती है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देश में मौसम बदल रहा है. पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम तक यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. इसके कारण दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. वहीं एक नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत में ठंड में इजाफा हो सकता है. कई इलाकों में मौसम विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है. ऐसे में ठंड की स्थिति बढ़ सकती है.

दिल्ली में मौसम का हाल, बारिश की संभावना (Delhi Weather)

देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है. कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में दिल्ली में और घना कोहरा छा सकता है. वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सप्ताह दिल्ली में बारिश हो सकती है.

राजस्थान में भी बारिश की संभावना (Rain in Rajasthan)

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. आईएमडी का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राज्य के कई इलाकों में बारिश हो सकती है. जयपुर मौसम केंद्र के प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में दिसंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मेघ गर्जन के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 25 दिसंबर को दक्षिण पूर्वी राजस्थान जबकि 26 और 27 दिसंबर को उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है.

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में भी मौसम में बदलाव हो रहा है. एक तरफ ठंड से लोगों का बुरा हाल है. तो वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले समय में प्रदेश में बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि 20 दिसंबर से मौसम में बदलाव आ सकता है. रांची मौसम केंद्र का अनुमान है कि 20 और 21 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 21 दिसंबर के बाद से ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी और कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी.

देश में और कहां-कहां होगी बारिश

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान में उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. उत्तर तमिलनाडु, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है.

उत्तर भारत के कई इलाकों में शीतलहर

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल रही है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में पाला गिरने की संभावना है. वहीं कश्मीर में जबरदस्त ठंड की अवधि चिल्लई कलां से एक दिन पहले घाटी में तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला गया. गुरुवार को श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. मौसम विभाग का अनुमान है कि 23 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप रहेगा.

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड में छाए रहेंगे घने कोहरे, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Weather Forecast: दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा शीतलहर, कोहरे का भी प्रकोप

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola