Weather Forecast: दिल्ली से लेकर पंजाब-हरियाणा में शीतलहर, कोहरे का भी प्रकोप, इन राज्यों में होगी बारिश

Published by : Pritish Sahay Updated At : 20 Dec 2024 6:45 AM

विज्ञापन

Weather Forecast

Weather Forecast: देश में मौसम का तेवर तल्ख है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. आने वाले समय में यह और अधिक सक्रिय हो सकता है. इसके कारण मौसम में बदलाव हो रहा है. एक नजर डालते हैं आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम.

विज्ञापन

Weather Forecast: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई और राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है. उत्तर भारत के करीब सभी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. शीतलहर का दौर भी जारी है. कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है. एक तरफ उत्तर भारत सर्दी से कांप रहा तो वहीं दक्षिण भारत के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी मौसम का तेवर ऐसे ही रहने वाले हैं. एक नजर डालते हैं आज देश भर में कैसा रहेगा मौसम.

दिल्ली में ठंड के बीच रहेगा घना कोहरा

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. कई इलाकों में घना कोहरा भी जम रहा है. गुरुवार को कई इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला. दिल्ली में आने वाले दिनों में और घना कोहरा छाने का अनुमान है. मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर ठंड में इजाफा होगा.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है. गुरुवार को यह गंभीर श्रेणी में बनी रही. गुरुवार को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 451 दर्ज किया गया. शहर में 35 निगरानी केन्द्रों में से 32 ने वायु गुणवत्ता को गंभीर श्रेणी में दर्ज किया. कुछ क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर 470 तक पहुंच गया.

राजस्थान भीषण शीत लहर की चेतावनी

राजस्थान के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. उसपर से शीतलहर ने परेशानी और बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में 19 से लेकर 21 दिसंबर तक शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. सर्द हवाओं ने राजस्थान के कई इलाकों में ठिठुरन भी बढ़ा दी है. गुरुवार सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा संगरिया में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, चूरू में 3.5 डिग्री, सिरोही में 4.7 डिग्री, बीकानेर में 4.8 डिग्री, जैसलमेर में 7.2 डिग्री व गंगानगर, नागौर तथा अलवर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: . Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में सिरहन वाली सर्दी, शीतलहर की वार्निंग, इन राज्यों में बारिश बढ़ा सकती है परेशानी

पंजाब और हरियाणा में शीतलहर जारी

सर्दी का सितम पंजाब और हरियाणा में भी जारी है. पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बठिंडा भी भीषण ठंड की चपेट में है. यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि पहाड़ों पर बर्फबारी होने से तापमान में और गिरावट आ सकती है.

बिहार में फिर बढ़ेगी सर्दी

बिहार में आने वाले समय में ठंड से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान आने वाले दिनों में एक से दो डिग्री बढ़ सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि आज यानी शुक्रवार को तापमान में इजाफा हो सकता है. वहीं आईएमडी ने प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा जमने की संभावना जताई है. कई जिलों में सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा. मौसम विशेषज्ञों ने कहा है कि पहाड़ों पर बर्फबारी रुकने से ठंडी हवाओं का प्रवाह कम हुआ है. इस कारण तापमान में थोड़ा इजाफा हुआ है. हालांकि कई जिलों में कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने बिहार में फिलहाल शीतलहर चलने की संभावना नहीं जताई है.

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में भी ठंड से बुरा हाल है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि एक दो दिनों में ठंड से थोड़ी राहत रहेगी. विभाग ने कहा है कि 20 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदल सकता है. मौसम केंद्र का अनुमान है कि 20 और 21 दिसंबर को राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है. राज्य के दक्षिण और मध्य भाग में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. 21 दिसंबर के बाद से ठंड में फिर से बढ़ोतरी होगी और कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी.

आज कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. रिपोर्ट के मुताबिक रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

Also Read: Cold Wave Warning: ठिठुर रहा उत्तर भारत, 22 दिसंबर तक जारी रहेगा शीतलहर, कोहरे से बढ़ेगी परेशानी

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola