ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड में छाए रहेंगे घने कोहरे, 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट

Updated at : 20 Dec 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध

Jharkhand Weather: सुबह में रहेगी धुंध (फाइल फोटो)

Kal Ka Mausam: कड़ाके की ठंड के बीच झारखंड में 21 दिसंबर की सुबह में घना कोहरा छाया रह सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड के देवघर, धनबाद समेत 18 जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 दिसंबर की सुबह में राज्य के उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है. 26 दिसंबर तक सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. इसके बाद मौसम मुख्यत: साफ रहेगा.

अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में हो सकती है वृद्धि


झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. इस बीच मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. उसके बाद अगले चार दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

सुबह में कोहरा फिर साफ रह सकता है मौसम


21 दिसंबर से लेकर 26 दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद मौसम साफ रहने का अनुमान है. रांची और उसके नजदीक के इलाके में शनिवार की सुबह में मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. 23 और 24 दिसंबर को भी इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड के उत्तर-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज), मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) एवं दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां) भागों में शनिवार की सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है. मौसम विभाग ने घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Also Read: Jharkhand Weather: निकाल लें मोटे वाले कंबल, आज इन इलाकों में बारिश के आसार, इसके बाद कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola