Kal ka Mausam: न्यूनतम तापमान अब और गिरेगा, कांपने के लिए रहें तैयार, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Minimum temperature to fall

न्यूनतम तापमान में गिरावट, जानें 7 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)

Kal ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्वी हिस्से और बांग्लादेश के तट के पास एक निम्न दबाव का क्षेत्र नजर आ रहा है. इसका असर तमिलनाडु और आसपास के इलाकों में दिखेगा. इन इलाकों में 7 से 8 नवंबर के बीच बारिश होने की संभावना है. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Kal ka Mausam:  मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 7 से 8 नवंबर के बीच तमिलनाडु के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं. कुछ जगहों पर बारिश लगातार देखने को मिल सकती है. 7 नवंबर को रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. यहां  30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहेगा. सुबह के समय हल्का कोहरा देखा जा रहा है. अगले दो दिनों तक आसमान में हल्के बादल रह सकते हैं, लेकिन 7 नवंबर को मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.

उत्तर प्रदेश में ठंड महसूस होने लगी

उत्तर प्रदेश में दिन में हल्की धूप तो निकल रही है, लेकिन रात के समय ठंड बढ़ने लगी है. विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा. 10 नवंबर तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बारिश या तेज हवाओं की संभावना नहीं है.

न्यूनतम तापमान गिरेगा उत्तर-पश्चिम भारत में

आईएमडी के अनुसार, अगले तीन दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं मध्य भारत में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री की कमी आने की संभावना है. इसके बाद मौसम स्थिर रहेगा और तापमान में खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

बर्फबारी हो सकती है उत्तराखंड में

उत्तराखंड में तापमान लगातार गिर रहा है और 8 नवंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मैदानी इलाकों में कोहरा बढ़ने से ठंड का असर और बढ़ सकता है. विभाग के अनुसार, राजधानी देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के अलावा बर्फबारी हो सकती है. 

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola