ePaper

Kal Ka Mausam: अगले 24 घंटों में कई राज्यों में भयंकर बारिश की चेतावनी, झमाझम बरसात, गरज के साथ पड़ेंगे छींटे  

Updated at : 14 Jul 2025 9:55 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam

Kal Ka Mausam: उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. मौसमी गतिविधियों के कारण कई राज्यों में अगले 12 घंटों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.  

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून की झमाझम बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान समेत देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक कल गुजरात, ओडिशा और पश्चिमी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा असम-मेघालय, तटीय कर्नाटक, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल समेत देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है.

Heavy rain warning

कैसा रहेगा मौसमी  सिस्टम

उत्तर मध्य प्रदेश के मध्य हिस्सों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. उत्तर बंगाल की खाड़ी पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इससे सटे बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर ओडिशा के तटीय क्षेत्रों में भी एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण भी समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. एक मानसूनी ट्रफ लाइन बीकानेर, जयपुर, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र, सिधि, जमशेदपुर और उत्तर बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है. इसके कारण कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है.

Heavy rain warning

बीते 24 घंटों के दौरान कई राज्यों में हुई झमाझम बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हुई. इसके अलावा तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई. स्काई मेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक तटीय तमिलनाडु, असम, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई. उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पूर्वी गुजरात, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हुई.

Heavy rain warning

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वी राजस्थान और इससे सटे पश्चिम मध्य प्रदेश के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. आगामी 24 घंटों के बाद भारी बारिश की यह प्रणाली धीरे-धीरे राजस्थान के मध्य और पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ेगी. बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तर ओडिशा, उत्तर छत्तीसगढ़, पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश, कोंकण और गोवा तथा तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. बिहार, उत्तर प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, केरल, लक्षद्वीप, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 

Heavy rain warning
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola