Kal Ka Mausam: दिल्ली के आसमान पर रहेगा बादलों का डेरा, 17-18 सितंबर को बारिश के आसार, मौसम का ताजा अपडेट

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Sep 2025 12:27 AM

विज्ञापन

Heavy Rain Warning: इस सप्ताह कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Kal Ka Mausam: दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि बारिश के कारण तापमान में बहुत अंतर आने की उम्मीद काफी कम है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: दिल्ली के आसमान पर मंगलवार (16 सितंबर) को बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में कल हल्की बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बौछार की भी संभावना है. दिल्ली में पिछले 10 दिनों से बारिश नहीं हुई है. सफदरजंग बेस स्टेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर में अब तक दिल्ली में सिर्फ 85 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से काफी कम है. इसके अलावा कई कई इलाकों से अब मानसून की विदाई होनी शुरू हो गई है. ऐसे में बारिश अब भी नहीं होती है तो दिल्ली में बारिश अपने औसत लक्ष्य से पीछे रह सकती है.

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. आईएमडी के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री अधिक था. न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री अधिक था.

17 और 16 सितंबर को दिल्ली में बारिश

दिल्ली एनसीआर इलाके में अगले दो दिन यानी 17 और 18 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के मध्य भागों और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है. पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भी एक चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है. इन मौसमी गतिविधियों के कारण दिल्ली-एनसीआर में 17 और 18 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि दिल्ली में होने वाली बारिश काफी हल्की होगी, इसके कारण तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola