Kal ka Mausam : इन राज्यों में चलेगी शीतलहर, आ गया IMD का अलर्ट
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 11 Nov 2025 2:49 PM
कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट (Photo: AI)
Kal ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, 11 से 15 नवंबर के बीच मध्य प्रदेश, दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में शीतलहर की संभावना है. वहीं, 11-12 नवंबर को तमिलनाडु में और 11 नवंबर को केरल में भारी बारिश हो सकती है. जानें मौसम का हाल.
Kal ka Mausam : उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है. हरियाणा, पंजाब और उत्तर राजस्थान में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है. हरियाणा के हिसार, पंजाब के लुधियाना और राजस्थान के अलवर व सीकर में ठंड बढ़ गई है, जिससे सर्दी की शुरुआत साफ नजर आने लगी है. जानें अगले कुछ दिन तक कैसा रह सकता है मौसम का मिजाज.
दिल्ली में तापमान में गिरावट जारी
दिल्ली में पिछले हफ्ते से तापमान में भी गिरावट जारी है. मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस कम 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली में ठंड के दस्तक देने के बाद सोमवार को मौसम की पहली शीत लहर दर्ज की गई. बुधवार को दिल्ली का तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. सुबह में हल्की धुंध नजर आएगी जबकि दिन में आसमान साफ हो जाएगा. कुछ इसी तरह का मौसम गुरुवार को भी रह सकता है.
इन राज्यों में चलेगी शीतलहर
IMD के अनुसार, 11 और 12 नवंबर को मध्य प्रदेश में शीतलहर से लेकर गंभीर शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि 13 से 15 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की शीतलहर जारी रह सकती है. 11 से 15 नवंबर तक दक्षिण हरियाणा, उत्तर-पूर्वी राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग जगहों पर शीतलहर चल सकती है. अगले 6 से 7 दिनों में उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
राजस्थान में कई जगह शीतलहर चलने का अलर्ट
राजस्थान में सर्दी बढ़ गई है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक घट सकता है. टोंक और सीकर जिलों में 11 और 12 नवंबर को, जबकि सीकर में अगले पांच दिन तक शीतलहर चलने की संभावना है.
इन राज्यों में तापमान सामान्य से कम
विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के कई जगहों पर, जबकि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है. पूर्वी राजस्थान, मराठवाड़ा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम है, जबकि विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश में यह सामान्य से 5 डिग्री तक कम दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










