JP Nadda: जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया, पीयूष गोयल की ली जगह
Published by : Pritish Sahay Updated At : 24 Jun 2024 4:59 PM
JP Nadda
JP Nadda: बीजेपी के सांसद जेपी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है. इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पीयूष गोयल सदन के नेता थे.
JP Nadda: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया है. नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे. मोदी सरकार 2.0 में पीयूष गोयल सदन के नेता थे. वहीं मोदी सरकार 3.0 में यह जिम्मेदारी जेपी नड्डा को दी गई है. जेपी नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं.
नड्डा पीयूष गोयल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी
मोदी सरकार 3.0 में जेपी नड्डा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें राज्यसभा का नेता सदन बनाया गया है. इससे पहले मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य सभा में सदम का नेता पीयूष गोयल को बनाया गया था. बता दें, जेपी नड्डा फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं. 30 जून को उनका पार्टी अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल खत्म हो रहा है. ऐसे में नड्डा की जगह अब किसी और को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त कर सकती है. अमित शाह के बाद जेपी नड्डा को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था.
संसद सदस्यों ने ली शपथ
18वीं लोकसभा के लिए संसद सदस्यों ने शपथ ली. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों और अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली. कार्यवाहक अध्यक्ष भर्तृहरि महताब ने सदन की कार्यवाही शुरू कराई और सदस्यों को शपथ दिलाई. प्रधानमंत्री मोदी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ सदस्य राधा मोहन सिंह और फग्गन सिंह कुलस्ते ने सदस्य के रूप में शपथ ली. दोनों सदस्य अगले दो दिन सदन की कार्यवाही के संचालन में कार्यवाहक अध्यक्ष महताब की सहायता करेंगे. बता दें, प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटे हैं. मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद ने नौ जून को शपथ ली थी. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले महताब ने राष्ट्रपति भवन में सदन के सदस्य और कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में शपथ ली थी. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई. भाषा इनपुट के साथ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










