COVID19 : राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने जनता कर्फ्यू को बताया अनूठा, बाहर से आने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की
COVID19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और सभी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए.
नयी दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने प्रधानमंत्री द्वारा घोषित जनता कर्फ्यू का समर्थन किया और कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधान मंत्री द्वारा एक अनूठा तरीका और एक शानदार पहल बताया.
उन्होंने कहा, पीमए मोदी ने देश के प्रत्येक नागरिक को उनके स्वास्थ्य और समाज के प्रति एक जिम्मेदारी दी है, जिसका देशभर के लोगों ने पूरे दिल से इसका समर्थन किया है.
हरिवंश ने विदेश से लौटकर आम लोगों के साथ मिलने-जुलने और सर्वाजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा, संभ्रांत वर्ग के कुछ लोग लंदन से लौटते हैं और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
Some people from elite class return from London&take part in public events. Strict action must be taken against them. In such a sensitive issue,each one of us must be extra cautious&follow all guidelines in order to control the spread of #COVID19:Rajya Sabha Dy Chairman Harivansh https://t.co/Ixz19JKyhy
— ANI (@ANI) March 22, 2020
इस तरह के एक संवेदनशील मुद्दे में, हम में से प्रत्येक को COVID19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए और सभी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए.
गौरतलब हो कोरोना के कारण पूरी दुनिया में स्थिति खराब हो चुकी है. दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 300,000 के पार पहुंच गयी है. जबकि मारने वालों की संख्या 12 हजार के पार पहुंच चुकी है.
कोरोना के कहर से लोगों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू का ऐलान किया था. मोदी ने देश की जनता को संबोधित करते हुए सभी को घर के अंदर रहने का आह्वान किया था. मोदी के आह्वान का असर भी दिख रहा है और पूरे देश भर से खबर आ रही है कि सड़कें पूरी तरह से विरान हैं और लोग अपने घरों में सिमटे हुए हैं. इस बीच कोरोना के कारण देश भर के 75 जिलों में लॉकडाउन कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










