Jammu & Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की, खरगे, राहुल सहित ये नाम शामिल

Updated:
विज्ञापन

Congress

Jammu & Kashmir Assembly Elections: आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की.

विज्ञापन

Jammu & Kashmir Assembly Elections: कांग्रेस ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए जो स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, उसमें 40 नामों को शामिल किया गया है. स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम मल्लिकार्जुन खरगे का है. जबकि दूसरा नाम सोनिया गांधी का भी है.

स्टार प्रचारकों की सूची में राहुल-प्रियंका का भी नाम शामिल

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने जो सूची जारी की है, उसमें खरगे, सोनिया गांधी अलावा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी नाम शामिल है. इसके अलावा केसी वेणुगोपाल, अजय माकन, अंबिका सोनी का नाम भी है शामिल.

यहां देखें पूरी सूची

मल्लिकार्जुन खरगे
सोनिया गांधी
राहुल गांधी
प्रियंका गांधी वाड्रा
केसी वेणुगोपाल
अजय माकन
अंबिका सोनी
भरत सिंह सोलंकी
तारिक हमीद कर्रा
सुखविंदर सिंह सुखू
जयराम रमेश
सचिन पायलट
मुकेश अग्निहोत्री
चरणजीत सिंह चन्नी
सलमान खुर्शीद
सुखजिंदर सिंह राणावत
अमरिंदर सिंह राजा वारिंग
सैयद नासिर हुसैन
विकार रसूल वानी
रजनी पाटिल
राजीव शुक्ला
मनीष तिवारी
इमरान प्रतापगढ़ी
किशोर लाल शर्मा
प्रमोद तिवारी
रमन भल्ला
ताराचंद
चौधरी लाल सिंह
इमरान मसूद
पवन खेड़ा
सुप्रिया श्रीनेत
कन्हैया कुमार
मनोज यादव
दिव्या मदरेणा
शाहनवाज चौधरी
नीरज कुंदन
राजेश लिलोठिया
अलका लांबा
श्रीनिवास बीभी

तीन चरणों में होगा जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होना है. पहले चरण का मतदान 18 सितंबर दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर को मतदान होना है. जबकि तीसरे चरण का मतदान एक अक्टूबर को होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगा.

32 सीटों पर चुनाव लड़‍ेगी कांग्रेस

नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस विधानसभा की कुल 90 सीटों के लिए हुए सीट बंटवारे के तहत 51 और 32 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इसके अतिरिक्त, माकपा और जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी (जेकेएनपीपी) को एक-एक सीट आवंटित की गई है, जबकि दोनों पार्टियां पांच सीटों पर ‘दोस्ताना मुकाबला’ कर रही हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola