IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी
IRS Daughter Murder Case : साउथ दिल्ली के आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीणा को कोर्ट ने 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. पुलिस के साथ पूछताछ में उसने यह बयान दिया है कि अगर दीदी पैसे दे देती, तो वह सबकुछ नहीं होता, जो हुआ.
IRS Daughter Murder Case : सीनियर आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के मामले में आरोपी घरेलू नौकर राहुल मीणा ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में यह माना है कि उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी. पहले कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा था और अब उसे 7 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. 19 साल के इस लड़के को रेप और मर्डर के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इस संबंध में दिल्ली के अमर कॉलोनी पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई थी.
22 अप्रैल को गिरफ्तार हुआ था राहुल मीणा
ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट देवांशी जनमेजा ने राहुल मीणा को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजने का आदेश दिया. गिरफ्तारी के बाद वह पुलिस रिमांड पर था. रिमांड की अवधि आज खत्म हो रही थी. कोर्ट ने अब उसे 7 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है. राहुल मीना को पुलिस ने 22 अप्रैल को एक होटल से गिरफ्तार किया था.
यूपीएससी की तैयारी कर रही थी पीड़िता
पुलिस और सीसीटीवी फुटेज से जो जानकारी मिली उसके अनुसार राहुल मीणा 22 अप्रैल की सुबह 6:24 बजे आईआरएस अधिकारी के घर में प्रवेश करता है और लगभग 7 बजकर 22 मिनट पर वह घर से निकलता है. इस लगभग एक घंटे में वह पीड़िता का यौन शोषण करता है और उसके बाद मोबाइल चार्जिंग के केबल से गला दबाकर उसकी हत्या कर देता है. 22 वर्षीय पीड़िता आईआईटी दिल्ली की छात्रा थी और यूपीएससी की तैयारी कर रही थी.
ये भी पढ़ें : महिला वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई
रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए खेलता हूं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By रजनीश आनंद
रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.
राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.
रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.
आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.
रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










