गुजरात केरल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

गुजरात और केरल में भारी बारिश की चेतावनी, फोटो- एएनआई
Heavy Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुजरात और केरल के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली कड़कने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का रेड अलर्ट जारी किया है. कई अन्य जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी लागू है.
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. गुजरात और केरल का भी बारिश से हाल बेहाल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार (1 अगस्त) को गुजरात और केरल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक गरज-चमक, बिजली के साथ-साथ 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.
केरल के इन जिलों में रेड अलर्ट
केरल में अलाप्पुझा, एर्नाकुलम, इडुक्की, कोट्टायम और पथानामथिट्टा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है.
केरल में ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
कन्नूर, कासरगोड, कोल्लम, कोझीकोड, लक्षद्वीप, मलप्पुरम, पलक्कड़, तिरुवनंतपुरम, त्रिशूर और वायनाड.
गुजरात के 15 जिलों में रेड अलर्ट
गुजरात में अहमदाबाद, आनंद, अरावली, भरूच, भावनगर, बोटाद, गांधीनगर, कच्छ, खेड़ा, महेसाणा, मोरबी, पाटन, साबरकांठा, सुरेंद्रनगर और वडोदरा जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.
गुजरात में ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
अमरेली, बनासकांठा, छोटा उदेपुर, दादरा एवं नगर हवेली, दाहोद, दमन, डांग, देवभूमि द्वारका, दीव, गिर सोमनाथ, जामनगर, जूनागढ़, महिसागर, नर्मदा, नवसारी, पंचमहल, पोरबंदर, राजकोट, सूरत, तापी और वलसाड.
महाराष्ट्र और असम समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवा की चेतावनी
आईएमडी ने केरल, गुजरात, महाराष्ट्र और असम के कई जिलों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और 5 से 15 मिमी प्रति घंटे की मध्यम बारिश की चेतावनी भी जारी की है.
आईएमडी ने जारी की चेतावनी
आईएमडी ने भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. चेतावनी जारी करते हुए आईएमडी ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश और हवा के दौरान
पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हो
सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें.
स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
गुजरात के नवसारी में सात इंच बारिश, कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर
मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात के नवसारी शुक्रवार सुबह 6 बजे से रात 8 बजे के बीच करीब 7 इंच बारिश दर्ज की गई. वहीं वंसदा तालुका में 13 इंच वर्षा हुई. बारिश के कारण कई नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है.
- पूर्णा नदी 23 फीट के खतरे के निशान के मुकाबले 25.5 फीट पर बह रही है.
- कावेरी नदी 19 फीट के खतरे के निशान के मुकाबले 24 फीट पर पहुंच गई है.
- अंबिका नदी 28 फीट के खतरे के निशान के मुकाबले 26 फीट पर बह रही है.
9,236 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
जिला प्रशासन ने अब तक 9,236 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया है. भारी बारिश के कारण जिले की 188 सड़कें बंद कर दी गई हैं. इनमें 9 राष्ट्रीय और राज्य मार्ग समेत 179 पंचायत सड़कें शामिल हैं. प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए तीन एसडीआरएफ टीमों, एक एनडीआरएफ टीम और सेना की एक टुकड़ी को अलर्ट पर रखा है.
Also Read: मौसम : 6 अगस्त तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश, बिहार-झारखंड में भी अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










