1 अगस्त की टॉप 20 खबरें: ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, भारत ने पाक को लगाई लताड़, भारत को दो- दो गोल्ड

एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की 20 बड़ी खबरें
1 August Top 20 News: दिल्ली के अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. वहीं, भारत ने PoK में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. उधर, भारतीय खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1-CWG 2026: अस्मिता डे ने रचा इतिहास, जुडो में भारत को दिलाया पहला गोल्ड
भारत की जुडो खिलाड़ी अस्मिता डे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में इतिहास रच दिया है. उन्होंने महिला 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश को जुडो में पहला गोल्ड दिलाया. हर्ष सिंह की जीत ने खुशी दोगुनी कर दी.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
2-CWG 2026: कौन हैं हर्ष सिंह? जिन्होंने जुडो में भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने जुडो में एक और स्वर्ण पदक जीता है. दिल्ली के हर्ष सिंह ने 60 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर नया इतिहास रचा है. जानिए उनके सफर के बारे में.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
3-अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने क्यों नहीं दी फांसी?
दिल्ली दंगों से जुड़े आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. अदालत ने आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है. हालांकि, कोर्ट ने मामले को दुर्लभतम श्रेणी का नहीं मानते हुए मौत की सजा देने से इनकार कर दिया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
4-कैबिनेट का फैसला: PM-KISAN योजना को मिला 2030-31 तक का विस्तार, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है. इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलती रहेगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
5-PoK में अत्याचार, 40 से ज्यादा मौतें और चुनाव का ड्रामा! भारत ने पाक को सुनाई खरी-खरी
भारत ने PoK में पाकिस्तान की सैन्य कार्रवाई की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि अब तक 40 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इस बर्बरता को मानवाधिकार के खिलाफ बताया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
6-जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, दूसरा घायल; TRF ने ली जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे दो गैर-स्थानीय मजदूरों पर गोलीबारी की. इस हमले में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. प्रतिबंधित आतंकी संगठन TRF ने हमले की जिम्मेदारी ली है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
7-CJP मार्च विवाद: हिंसा को लेकर अभिजीत दिपके का आरोप, कहा- BJP के लोगों ने खराब किया माहौल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के चलो संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा को लेकर अभिजीत दिपके ने भारतीय जनता पार्टी से जुड़े लोगों पर माहौल खराब करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि BJP से जुड़े लोगों ने माहौल खराब किया. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि छात्रों को निशाना बनाने के लिए कुछ लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
8-बिहार सरकार बैंकों से लेगी 21000 करोड़ का लोन, राज्य में रफ्तार पकड़ेगा सड़क और पुलों का निर्माण
Bihar Government: बिहार में सड़कों और पुलों के जाल को मजबूत करने के लिए सम्राट चौधरी सरकार बैंकों से 21000 करोड़ रुपये का लोन ले रही है. इस राशि से 50 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं पर काम होगा. कर्ज चुकाने के लिए नए स्टेट हाईवे पर कमर्शियल गाड़ियों से टोल वसूला जाएगा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
9-Deepak Prakash: दीपक प्रकाश को MLC बनाने के लिए बीजेपी नेता देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, SC में सुनवाई से पहले NDA का मास्टरस्ट्रोक
Deepak Prakash: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश का मंत्री पद फिलहाल सुरक्षित हो गया है. सुप्रीम कोर्ट में उठे संवैधानिक सवालों के बीच एनडीए ने उन्हें विधान परिषद भेजने की तैयारी कर ली है. भाजपा एमएलसी देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद दीपक प्रकाश को उच्च सदन का सदस्य बनाया जाएगा.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
10-UP विधानसभा 2027: 45 सीटों पर चंद्रशेखर की पहली चुनावी चाल, SC-OBC-मुस्लिम कार्ड से बढ़ाई सियासी हलचल
UP Police: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत 45 सीटों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की है. इस सूची में सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया है. पार्टी ने दलित, पिछड़ा और मुस्लिम समुदाय के नेताओं को प्रमुखता देकर प्रदेश की राजनीति में अपनी स्थिति मजबूत करने का संकेत दिया है.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
11-JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: पलामू में युवाओं के समर्थन में सड़कों पर उतरी भाजपा, जताया विरोध
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली और देरी के विरोध में पलामू में भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा ने राज्य सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
12-'रांची को दिल्ली का जंतर-मंतर मत बनने दीजिए सर', JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सीएम हेमंत सोरेन से अपील
रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर छात्रों का आंदोलन जारी है. अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से हाथ जोड़कर अपनी समस्याओं को सुनने की अपील की है. वे मेहनत के अनुरूप रोजगार और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
13-बंगाल के बर्धमान में जैश का आतंकवादी गिरफ्तार, सीएम शुभेंदु अधिकारी की हत्या का था प्लान
पश्चिम बंगाल के बर्दवान में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है. आतंकवादी की पहचान मो हामिद के रूप में हुई है, जो कई वर्षों से बंगाल में रह रहा था. वह मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी पर हमले की योजना बना रहा था. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
14-Samsung का नया 5G फोन 3 अगस्त को होगा लॉन्च, कीमत और फीचर्स पहले ही आए सामने
Samsung अपना नया फोन भारत में 3 अगस्त को लॉन्च करेगा. लॉन्च से पहले इसकी कीमत और फीचर्स सामने आ गए हैं. फोन में 50MP OIS कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर, 6,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलेंगे. इसकी शुरुआती कीमत 25,999 रुपये होगी. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
15-Jupiter-iQube खरीदना हुआ अब महंगा, TVS ने बढ़ाए इन 4 पॉपुलर गाड़ियों के दाम, देखें नई कीमतें
TVS Motor ने अपने ग्राहकों को तगड़ा झटका देते हुए कई टू-व्हीलर मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. Jupiter, iQube, Raider और Orbiter जैसे लोकप्रिय मॉडलों पर क्या असर हुआ है, इसकी पूरी जानकारी पाएं.यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
16-ITR Filing Deadline: आपकी आखिरी तारीख 31 जुलाई है या 31 अगस्त? ऐसे करें तुरंत पता
ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है या 31 अगस्त? जानिए किस टैक्सपेयर को कब तक रिटर्न दाखिल करना है, किसे अतिरिक्त समय मिला है और डेडलाइन चूकने पर क्या नुकसान हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
17-ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे 1 साल के PG प्रोग्राम, UGC का नोटिस जारी
UGC Notice: UGC ने PG प्रोग्राम को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब चार वर्षीय ऑनर्स बैचलर डिग्री वाले छात्र ODL और ऑनलाइन मोड से एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम कर सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
18-ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे 1 साल के PG प्रोग्राम, UGC का नोटिस जारी
UGC Notice: UGC ने PG प्रोग्राम को लेकर बड़ा बदलाव किया है. अब चार वर्षीय ऑनर्स बैचलर डिग्री वाले छात्र ODL और ऑनलाइन मोड से एक साल का पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम कर सकेंगे. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
19-'धड़क' के 8 साल बाद फिर साथ दिखे जान्हवी-ईशान. शादी के जोड़े में वायरल फोटो देख फैंस बोले – शादी हो गई क्या?'
साल 2018 की हिट फिल्म 'धड़क' से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर एक बार फिर साथ नजर आए. ईशान द्वारा शेयर की गई एथनिक ब्राइडल लुक की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसे देखकर फैंस इस आइकॉनिक जोड़ी के रियूनियन और 'धड़क 2' की मांग कर रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
20-'इसे ऑस्कर मिलना चाहिए': नितेश तिवारी की 'रामायण' का ट्रेलर देख इम्प्रेस हुए महाभारत के 'कृष्ण’
Ramayana Trailer Reaction: नितेश तिवारी की 'रामायण' के शानदार ट्रेलर को 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज का भी साथ मिल गया है. फिल्म के VFX और स्केल की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे ऑस्कर का हकदार बताया. जानिए नितीश भारद्वाज ने साई पल्लवी, यश और फिल्म के म्यूजिक पर क्या कहा. यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सत्येन्द्र गिरि
सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.
सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










