रांची में जेवर चोरी का मुख्य आरोपी थाना से फरार, बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर भागा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची में जेवर और मोबाइल चोरी के मामले का मुख्य आरोपी खेलगांव थाना से फरार हो गया। आरोपी ने थाने के बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़कर पुलिस को चकमा दिया। इस घटना के बाद उसकी पत्नी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

Ranchi Jewellery Theft Accused Escapes: रांची में गाड़ी होटवार स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहनेवाली अंजनी घोष के घर हुई जेवरात और मोबाइल चोरी के मामले का मुख्य आरोपी खेलगांव थाना से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. आरोपी मो अशफाक अंसारी (21) शुक्रवार की दोपहर करीब 1.30 बजे थाना परिसर के बाथरूम का वेंटिलेटर तोड़ फरार हो गया.

विज्ञापन

आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी, पत्नी जेल भेजी गई

पुलिस ने उसकी तलाश में कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. मामले में पुलिस ने 30 जुलाई को अशफाक और उसकी पत्नी शिफात अदा (19) को गिरफ्तार किया था. फरारी की घटना के बाद पुलिस ने शिफात अदा का मेडिकल परीक्षण कराया और उसे कोर्ट में पेश किया. वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोतवाली थाना के बाथरूम से आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर हमले का आरोपी सैफ भी फरार हो गया था. बाद में नगड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद उसे दोबारा गिरफ्तार किया गया था. इस मामले पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शिकायतकर्ता अंजनी घोष ने प्राथमिकी में बताया कि 29 जुलाई की रात वह अपने बेटे और बेटी के साथ दूसरे कमरे में सो रही थीं, जबकि उनके पति दुकान में ही सो गये थे. रात में मोबाइल चार्जिंग पर लगा था और जेवर ड्रेसिंग टेबल के लॉकर में रखे थे. लॉकर की चाबी पास में ही रखी थी.

सुबह खुला लॉकर मिला, जेवर और मोबाइल गायब

सुबह करीब 5.30 बजे उठने पर उन्होंने देखा कि ड्रेसिंग टेबल का लॉकर खुला हुआ है और सभी जेवर गायब हैं. बेटी ने बताया कि चार्जिंग पर लगा मोबाइल भी चोरी हो गया है. पीड़िता ने अपने मकान में किराये पर रहने वाले मो. अशफाक अंसारी, उसकी पत्नी शिफात अदा और एक अन्य व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया था. जांच के बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था. अशफाक मूल रूप से नामकुम के मौलाना आजाद कॉलोनी निवासी आजाद अंसारी का बेटे है.

ये भी पढ़ें...

'रांची को दिल्ली का जंतर-मंतर मत बनने दीजिए सर', JPSC-JSSC अभ्यर्थियों की सीएम हेमंत सोरेन से अपील

निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत, वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़ा है मामला


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola