सुरक्षा अलर्ट के बीच जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले, 10 दिन में गई 3 जान

Updated:
विज्ञापन
श्रीनगर में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मी (Photo: PTI)

श्रीनगर में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाकर्मी (Photo: PTI)

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट के बीच पिछले 10 दिनों में दो आतंकी हमलों ने चिंता बढ़ा दी है. पहला हमला 22 जुलाई को अनंतनाग में हुआ था, जबकि शुक्रवार को कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक और वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में 10 दिनों के भीतर हुए दो आतंकी हमलों में दो गैर-स्थानीय मजदूरों और एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों की मौत हुई है. पहला हमला पिछले हफ्ते अनंतनाग में हुआ था, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की जान चली गई. अप्रैल 2025 में पहलगाम हमले के बाद घाटी में यह पहला बड़ा आतंकी हमला था. पहलगाम हमले में 26 नागरिकों की मौत हुई थी.

शुक्रवार (31 जुलाई) को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में दूसरा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में छत्तीसगढ़ के दो गैर-स्थानीय मजदूरों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी में एक मजदूर की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन घायल मजदूर ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है.

प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि दूसरे घायल मजदूर बोपिंदर को पहले जीएमसी अनंतनाग ले जाया गया, जहां से बाद में उसे सौरा स्थित एसकेआईएमएस अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के मजदूर की मौत, दूसरा घायल; TRF ने ली जिम्मेदारी

अधिकारियों ने बताया कि दोनों मजदूर 20 से 30 साल की आयु के थे और छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे. इस हमले से करीब 10 दिन पहले अनंतनाग शहर में भी आतंकवादियों ने एक पुलिस अधिकारी की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी थी.

साल 2024 में श्रीनगर में दो मजदूरों की हत्या कर दी गई थी

इससे पहले 2024 में जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन (गर्मी के मौसम में) राजधानी श्रीनगर में भी दो मजदूरों की आतंकियों ने हत्या कर दी थी. सात फरवरी 2024 को पंजाब के दो मजदूरों अमृतपाल सिंह और रोहित मसीह की श्रीनगर के शहीद गंज इलाके में एक आतंकवादी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.


विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola