ePaper

IPS Y Puran Kumar Case: आत्महत्या या साजिश? IPS पूरन कुमार के सुसाइड नोट से मचा बवाल, DGP समेत 10 पर केस दर्ज

Updated at : 10 Oct 2025 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
IPS Y Puran Kumar Case

IPS Y Puran Kumar Case

IPS Y Puran Kumar Case:  हरियाणा के IPS वाई पूरन कुमार की आत्महत्या मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर समेत 10 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की है. यह कार्रवाई मृतक की पत्नी IAS अमनीत पी. कुमार की शिकायत पर की गई है. शिकायत में अमनीत ने अपने पति को मानसिक प्रताड़ना देने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

IPS Y Puran Kumar Case: हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की खुदकुशी के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है.आईएएस अमनीत पी. कुमार की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने हरियाणा DGP शत्रुजीत कपूर समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.शिकायत में आत्महत्या के लिए उकसाने और SC/ST एक्ट के तहत गंभीर आरोप लगाए गए हैं.

सुसाइड नोट में बड़े नामों का ज़िक्र

IPS पूरन कुमार ने अपने सुसाइड नोट में कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम लिखे थे.इसमें मानसिक उत्पीड़न, जातिगत भेदभाव और अपमान की बात कही गई थी.वह हाल ही में रोहतक रेंज से तबादले के बाद सुनारिया में पदस्थ थे.वह 2001 बैच के IPS अधिकारी थे और अनुसूचित जाति समुदाय से आते थे.

DGP की कुर्सी पर खतरा मंडराया

FIR दर्ज होने के बाद हरियाणा सरकार हरकत में आ गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने IPS आलोक मित्तल को तलब किया है.संभावना जताई जा रही है कि शत्रुजीत कपूर को हटाकर आलोक मित्तल को हरियाणा DGP नियुक्त किया जा सकता है.

पत्नी IAS अमनीत का आरोप: “यह साधारण आत्महत्या नहीं” जापान दौरे से लौटने के बाद अमनीत पी. कुमार ने चंडीगढ़ पुलिस को दी शिकायत में कहा,“मेरे पति की आत्महत्या एक सोची-समझी साजिश का नतीजा है। उन्होंने मानसिक उत्पीड़न झेला, जातिगत भेदभाव का सामना किया, और आखिरकार आत्महत्या को मजबूर हुए.

FIR में कौन-कौन शामिल?

एफआईआर में हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारणिया सहित 10 अफसरों के नाम हैं.सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.

पारिवारिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप

इस घटना ने हरियाणा के प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है. राजनीतिक दलों और दलित संगठनों ने इस मामले में सीबीआई जांच और उच्च स्तरीय कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
Ayush Raj Dwivedi

लेखक के बारे में

By Ayush Raj Dwivedi

आयुष डिजिटल पत्रकार हैं और इनको राजनीतिक खबरों को लिखना, वीडियो बनाना और रिसर्च करना पसंद है. इससे पहले इन्होंने न्यूज इंडिया 24*7 में बतौर कंटेन्ट राइटर और रिपोर्टर काम किया है. इनको बिहार यूपी और दिल्ली की राजनीति में विशेष रुचि है. आयुष को क्रिकेट बहुत पसंद है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola