ePaper

Instagram: प्रेमिका ने लड़कों को अनफॉलो करने से किया इनकार, प्रेमी ने कर ली खुदकुशी! जानें पूरा मामला

Updated at : 28 Sep 2022 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Instagram: प्रेमिका ने लड़कों को अनफॉलो करने से किया इनकार, प्रेमी ने कर ली खुदकुशी! जानें पूरा मामला

अनफॉलो ना करने से युवक बहुत ही ज्यादा दुखी हो गया. कई बार मनाने का बाद भी जब उसकी गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो उसने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था.

विज्ञापन

Instagram: प्रेमी जोड़ों के बीच नोकझोंक की खबर तो आपने जरूर देखी और पढ़ी होगी, लेकिन महाराष्ट्र में एक प्रेमी में अपने प्रेमिका से दुखी होकर खुदकुशी कर ली. युवक ने केवल इसलिए खुदकुशी कर ली क्योंकि उसकी प्रेमिका इंस्टाग्राम (Instagram) पर कुछ पुरुषों को फॉलो करती थी. यह घटना महाराष्ट्र के नागपुर की बतायी जा रही है जहां 22 साल के युवक ने प्रेमिका से नाराज होकर खुदकुशी कर ली. लोगों की मानें तो दोनों के बीच इस मसले को लेकर कई बार बहस भी हुई. लेकिन गर्लफ्रेंड ने लड़कों को इंस्टाग्राम से अनफॉलो करने से इनकार कर दिया.

मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में

अनफॉलो ना करने से युवक बहुत ही ज्यादा दुखी हो गया. कई बार मनाने का बाद भी जब उसकी गर्लफ्रेंड नहीं मानी तो उसने जहरीली दवा खाकर खुदकुशी कर ली. स्थानीय पुलिस ने मीडिया को बताया कि मृतक युवक की पहचान रोहन सिंह कपूर के रूप में हुई है, जो कि राम नगर का रहने वाला था. उसने रामदासपेट इलाके में लगे दुर्गा पूजा पंडाल के पास जहरीली दवा का सेवन किया. पुलिस ने यह भी बताया कि युवक के ऊपर बहुत कर्जा भी था जिससे वह काफी डिप्रेशन में रह रहा था.

दोस्त को कहा बड़े भाई को फोन कर बुलाओ

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गा पंडाल के पास जब रोहन ने जहर खाया, तब वहां मौजूद अपने एक दोस्त को उसने पूरी बात बतायी. फिर अपने दोस्त को कहा कि उसके बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करे और यहां बुलाए. सूचना मिलते ही वीरपाल मौके पर पहुंचा और रोहन को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. लेकिन रोहन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें पुलिस मामले की जांच कर रही है. युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

Also Read: PFI Banned: पीएफआई पर केंद्र सरकार ने कसा शिकंजा, पांच साल के लिए लगाया प्रतिबंध, यहां पढ़ें पूरी खबर

नागपुर में युवक ने फांसी लगाकर की थी आत्महत्या

उधर पुलिस ने युवक की प्रेमिका और परिवार वालों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस जांच कर रही है कि युवक के मौत का कारण उसकी प्रेमिका से लड़ाई ही है या उसके ऊपर का कर्ज. बता दें कि कुछ दिन पहले ही नागपुर में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी. दरअसल, युवक की प्रेमिका की शादी किसी दूसरे के साथ हो जाने से युवक दुखी था और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola