सीजफायर तोड़ा तो छोड़ेंगे नहीं… 'पाकिस्तान को भेजा हॉटलाइन संदेश', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले डीजीएमओ

Published by : Pritish Sahay Updated At : 11 May 2025 8:36 PM

विज्ञापन

India Warns Pakistan

India Warns Pakistan: भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर होने के कुछ ही घंटों में पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन करते हुए सीमा पार से गोलाबारी की और ड्रोन भेजे. इस पर रविवार को भारतीय डीजीएमओ ने कहा कि हमने सेना को अलर्ट कर दिया है ऐसी किसी भी हरकत का वो तत्काल मुंहतोड़ जवाब दें.  DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि इसके अलावा पाकिस्तान को भारत ने हॉटलाइन संदेश भेजकर भी घटना की जानकारी दी, साथ ही कहा कि अगर यह फिर होता है तो भारत भी कड़ी कार्रवाई करेगा.

विज्ञापन

India Warns Pakistan: भारत के DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को  पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि सीजफायर का उल्लंघन किया तो कड़ा जवाब मिलेगा.  DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पाकिस्तान के किसी भी सीजफायर तोड़ने पर भारत की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया दी जाएगी. भारत के  DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तान के DGMO से शनिवार को बात हुई. पाकिस्तान के DGMO के प्रस्ताव पर 10 मई 2025 शाम 5 बजे बजे से दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया. उन्होंने कहा कि इसके बाद भी निराशाजनक रूप से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर के महज कुछ घंटों के बाद समझौते का उल्लंघन कर दिया. भारतीय DGMO ने कहा कि हमने इन उल्लंघनों का जवाब मजबूती से दिया.

सेना देगी पूरे ताकत से जवाब- सेना प्रमुख

भारतीय सेना प्रमुख ने साफ कर दिया है कि भारतीय सेना पाकिस्तान के किसी भी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी. सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि 10-11 मई 2025 की रात सीजफायर उल्लंघन के बाद थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने पश्चिमी सीमाओं पर तैनात सेना कमांडरों के साथ अहम बैठक की. बैठक में सेना प्रमुख ने साफ तौर से कहा है कि सीजफायर समझौते के उल्लंघन का सेना पूरी ताकत से जवाब दे. पाकिस्तान के किसी भी नियम तोड़ने पर सेना बिना देर किए जवाबी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है.

पाकिस्तान के DGMO को भेजा गया है हॉटलाइन संदेश

DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान की ओर से शनिवार को सीजफायर का उल्लंघन किया गया है. पाकिस्तानी सेना ने क्रॉस बॉर्डर फायरिंग की और ड्रोन आक्रमण किया. हालाकि भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने इसका कड़ा जवाब दिया. इसके अलावा पाकिस्तान के डीजीएमओ को हमने एक हॉटलाइन संदेश भी भेजा. संदेश में हमलने इन उल्लंघनों की स्पष्ट रूप से जानकारी दी. हमले पाकिस्तान को चेताया कि भविष्य में इस तरह के सीजफायर उल्लंघनों का भारत माकूल जवाब देगा.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola