India Pakistan Conflict: अपनी जमीन पर किसी भी आतंकी हमले को युद्ध मानेगा भारत, सरकार ने किया बड़ा फैसला

Published by : Pritish Sahay Updated At : 10 May 2025 5:05 PM

विज्ञापन

India Pakistan Conflict

India Pakistan Conflict: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को बड़ी बैठक की. बैठक में देश के ताजा हालातों पर चर्चा की गई. इस बीच भारत सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि भारत की जमीन पर किसी भी तरह के आतंकी हमले को भारत युद्ध मानेगा. भारत उसी के अनुसार कदम उठाएगा.

विज्ञापन

India Pakistan Conflict: भारत सरकार ने फैसला किया है कि भारत की जमीन पर किसी भी तरह की आतंकी कार्रवाई को भारत युद्ध मानेगा. भारत उसी के अनुसार जवाब भी देगा. शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर बड़ी बैठक की. मीटिंग में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और भारतीय सेना के तीनों शीर्ष अधिकारी मौजूद थे. यह बैठक पाकिस्तान के चार एयरबेस पर भारत पलटवार के बाद हुई.  

भारत ने किया पलटवार

भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि भारतीय लड़ाकू विमानों से हवाई हथियारों का उपयोग करके रफीकी, मुरीद, चकलाला, रहीम यार खान, सुक्कुर और चुनियन में पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों के साथ-साथ पसरूर और सियालकोट विमानन ठिकानों के रडार स्थलों पर सटीक पलटवार किया है. मीडिया से बात करने के दौरान विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से की जा रही कार्रवाई उसकाने वाली है. विदेश सचिव ने कहा ‘पाकिस्तान की कार्रवाई उकसावे वाली और तनाव बढ़ाने वाली थी. लेकिन, भारत ने जवाबी कार्रवाई में संयम दिखाई. भारत ने संतुलित तरीके से बचाव और प्रतिक्रिया की.’

पाकिस्तान ने किया 26 स्थानों पर हमला

इससे पहले शुक्रवार रात पाकिस्तानी सेना की ओर से भारत के 26 इलाकों पर हमला किया गया था. पाकिस्तान ने उधमपुर , पठानकोट , आदमपुर, भुज और बठिंडा के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया. हमले में कई कर्मचारियों को चोटें लगी है. पंजाब के एयरबेस स्टेशन को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान ने देर रात हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया. उसने  श्रीनगर, अवंतीपोरा और उधमपुर के एयरबेस में अस्पतालों और स्कूलों को गैर-पेशेवर तरीके से निशाना बनाने की कोशिश की. भारत की एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया. 

Also Read: Drone Attack Rajasthan: जैसलमेर में पाकिस्तान का हमला, प्रोजेक्टाइल का मलबा बरामद, सेना ने जारी किया वीडियो

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola