Illegal Immigrants: अवैध अप्रवासियों की दूसरी खेप कल पहुंचेगी अमृतसर, क्या इस बार भी बेड़ियों से जकड़े होंगे भारतीय!
Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Feb 2025 10:01 PM
Illegal Immigrants
Illegal Immigrants: अमेरिकी से अवैध अप्रवासियों की दूसरी खेप कल यानी शनिवार को भारत पहुंच रही है. अमेरिकी विमान से इस बार 119 अवैध अप्रवासियों को भारत भेजा जा रहा है. कल देर रात करीब 10 बजे अमेरिकी विमान पंजाब ते अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाला है.
Illegal Immigrants: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की दूसरी खेप शनिवार (15 फरवरी)को अमृतसर पहुंचेगी. रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात 10 बजे के करीब फ्लाइट लैंड करेगी. भारत सरकार के आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी साझा की है. अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 119 अवैध अप्रवासी भारत आ रहे हैं. डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से भारत निर्वासित किए जाने वाले व्यक्तियों का यह दूसरा समूह होगा.
119 अवैध अप्रवासियों को लेकर आ रहा है अमेरिकी विमान
शनिवार को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले अमेरिकी विमान में 119 अवैध अप्रवासियों सवार रहेंगे. अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के 8, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है. वहीं निर्वासित लोगों को लेकर एक अन्य अमेरिकी विमान भी 16 फरवरी (रविवार) को अमृतसर पहुंच सकता है.
5 फरवरी को अमेरिका से आई थी पहली फ्लाइट
राष्ट्रपति ट्रंप की कठोर नीति के कारण अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासियों को उनके देश डिपोर्ट किया जा रहा है. इसी कड़ी में अवैध अप्रवासियों की पहली खेप अमेरिका से भारत 5 फरवरी को आई थी. अमेरिकी सैन्य विमान में 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को बेड़ियों से जकड़ कर लाया गया था. उनके हाथों में हथकड़ी लगी थी. वापस भेजे गए लोगों में 33-33 हरियाणा और गुजरात के नागरिक थे. 30 पंजाब से थे, जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश से 3-3 यात्री और चंडीगढ़ के 2 यात्री शामिल थे. यात्रियों में 79 पुरुष और 25 महिलाएं शामिल थीं, जबकि बाकी बच्चे थे.
क्या एक बार फिर बेडियों से जकड़ कर भेजे जाएंगे भारतीय
पहली खेप में भेजे गए अवैध अप्रवासियों को बेड़ियों में जकड़ कर डिपोर्ट किया गया था. अमेरिका की ऐसी हरकत का भारत में जोरदार विरोध हुआ था. ऐसे में एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार भी अवैध अप्रवासियों को बेड़ियों से जकड़ कर भेजा जाएगा. बीते दिनों विदेश सचिव विक्रम मिस्री विदेश मंत्री एस जयशंकर का सदन में दिए एक बयान का हवाला देते कहा था कि भारत अमेरिकी अधिकारियों से यह साफ-साफ कह चुका है कि भेजे जाने वाले प्रवासियों के साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए. अगर ऐसा होता है तो हम मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाते रहेंगे.
298 लोगों का साझा किया गया है विवरण
इसी दौरान विदेश सचिव ने कहा था कि अमेरिका से भेजे जाने के लिए 487 भारतीय नागरिकों को चिह्नित किया गया है. 298 लोगों का विवरण भारत के साथ साझा किया गया है. विदेश सचिव ने बताया था कि अमेरिका की ओर से साझा की गई जानकारी का सत्यापन किया जा रहा है. इसके अलावा भारत फर्जी दाखिले के जरिए नागरिकों को अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने में मदद करने वाले एजेंटों और मददगारों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










