Russia Drone Attack: यूक्रेन के चेर्नोबिल में परमाणु रिएक्टर पर रूस का हमला, ड्रोन अटैक से तबाही, रूस ने किया इनकार

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Feb 2025 7:12 PM

विज्ञापन

Russia Drone Attack

Russia Drone Attack: रूस ने य़ूक्रेन के चेर्नोबिल परमाणु प्लांट पर ड्रेन से हमला किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि रूसी ड्रोन ने चेर्नोबिल के खत्म हो चुके न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला किया है. वहीं रूस की ओर से हमले से इनकार किया गया है.

विज्ञापन

Russia Drone Attack: रूस ने ड्रोन के जरिए  कीव स्थित चेर्नोबिल परमाणु रिएक्टर पर हमला किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यह दावा किया. उन्होंने कहा कि रूस का ड्रोन चेर्नोबिल के परमाणु प्लांट के कवच पर गिरा है. ड्रोन हमले के बाद से प्लांट का रेडिएशन स्तर नहीं बढ़ा है, सिर्फ ढांचा को नुकसान पहुंचा  और आग लग गई. हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया. जेलेंस्की ने इस घटना को आतंकी हमला करार दिया है. साथ ही उन्होंने परमाणु स्थलों को निशाना बनाए जाने को खतरनाक बताया है. वहीं, रूस की ओर से हमले से इनकार किया गया है.

जेलेंस्की ने हमले के बाद किया ट्वीट

रूसी ड्रोन हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया एक्स पर एक ट्वीट किया. अपने ट्वीट में जेलेंस्की ने कहा कि कल रात, एक उच्च-विस्फोटक हथियार के साथ एक रूसी हमलावर ड्रोन ने चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र की नष्ट हो चुकी चौथी बिजली इकाई पर विकिरण से दुनिया की रक्षा करने वाले आश्रय पर हमला किया. इसका निर्माण यूक्रेन ने अमेरिका, यूरोप और दुनिया के अन्य देशों के साथ मिलकर किया था. उन्होंने लिखा कि दुनिया का एकमात्र देश जो ऐसी साइटों पर हमला करता है, परमाणु ऊर्जा संयंत्रों पर कब्जा करता है और परिणामों की परवाह किए बिना युद्ध छेड़ता है, वह आज का रूस है. यह पूरी दुनिया के लिए एक आतंकवादी खतरा है.

रूस को ठहराना चाहिए जवाबदेह- जेलेंस्की

अपने ट्वीट में जेलेंस्की ने लिखा कि रूस हर रात यूक्रेन के बुनियादी ढांचे और शहरों पर ऐसे हमले करता है. जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूस अपनी सेना का विस्तार जारी रखा है और अपनी विक्षिप्त, मानव-विरोधी राज्य बयानबाजी में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने कहा कि इसका साफ अर्थ है कि रूस किसी कीमत पर बातचीत नहीं चाहता है. जेलेंस्की ने अन्य देशों से अपील की है कि वो रूस पर दबाव बनाएं. रूस को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए. जेलेंस्की ने बताया की चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास हमारी टीम जो ताजा स्थित की जांच कर रही है.

1986 को चेर्नोबिल में हुआ था परमाणु हादसा

1986 में चेर्नोबिल में बड़ा हादसा हुआ था, यहां परमाणु ऊर्जा स्टेशन में एक धमाका हो जाने के स्थिति काफी गंभीर हो गई थी. इस हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. अधिकतर जानें रेडिएशन की चपेट में आने के कारण गई थी. धमाके के बाद भारी मात्रा में रेडियोएक्टिव तत्व वायुमंडल में फैल गए. धीरे-धीरे रेडिएशन का दायरा बढ़ता गया और कई लोगों की मौत हो गई. इसके प्रभाव से हजारों लोगों को कैंसर जैसी बीमारी झेलनी पड़ी. चेर्नोबिल हादसे को इतिहास की सबसे बड़ी परमाणु दुर्घटना मानी जाती है.

रूस यूक्रेन के बीच जारी है युद्ध

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बीते तीन सालों से जारी है. दोनों देशों का युद्ध से बुरा हाल है. यूक्रेन के कई शहर पूरी तरह तबाह हो गये हैं. रूस की ओर से हर दिन यूक्रेन के शहरों पर निशाना साधा जा रहा है, मिसाइल, ड्रोन और अन्य तबाही मचाने वाले हथियारों से रूस यूक्रेन के शहरों को निशाना बना रहा है. अभी तक युद्ध खत्म करने की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुई हैं. हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद डोनाल्ड ट्रंप युद्ध बंद करवाने की कोशिश में जुटे हैं. 

Also Read: Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध अब होगा खत्म? डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की से की बात

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola