Beauty Parlour : ब्यूटी पार्लर गयी महिला की पति ने चोटी काटी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर
Beauty Parlour : ब्यूटी पार्लर गयी महिला की उसके पति ने चोटी काट दी. पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है. जानें क्या है पूरा मामला?
Beauty Parlour : यूपी के हरदोई से एक अजीब मामला सामने आया है. जिले के सांडी थाना क्षेत्र के सरामुल्लागंज में शनिवार को ब्यूटी पार्लर गयी एक विवाहिता की उसके पति ने नाराज होकर चोटी काट दी. पुलिस ने बताया कि हालांकि महिला के पिता ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है. उसने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता के पिता राधाकृष्ण ने बताया कि उनकी बेटी की शादी करीब एक साल पहले रामप्रताप से हुई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित कर रहे थे, जिसमें फ्रिज और कूलर की मांग भी शामिल थी.
तीन साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंचा पति
मामले पर सीओ रवि प्रकाश ने बताया, ‘‘स्थिति तब बिगड़ गयी जब पिता के आरोप के अनुसार, उसका दामाद रामप्रताप अपने तीन साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर पहुंचा. उसकी बेटी की चोटी काट दी. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद रामप्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया.’’ पिता का दावा है कि चोटी काटने की घटना दहेज उत्पीड़न से जुड़ी है. वहीं, स्थानीय लोगों का दावा है कि रामप्रताप अपनी पत्नी के ब्यूटी पार्लर जाने से नाराज था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया.
यह भी पढ़ें : Bengal Violence: ‘हिंदुओं के साथ खून की होली खेल रही हैं ममता बनर्जी’, जमाल सिद्दीकी बोले- 140 करोड़ भारतीय सनातनी हैं
दहेज की मांग के संबंध में शिकायत दर्ज
सीओ ने कहा, ‘‘राधाकृष्ण ने घरेलू हिंसा और दहेज की मांग के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिला की चोटी कटने की घटना हमारे संज्ञान में आई है और इस संबंध में भी जांच की जा रही है.’’ इस घटना की खबर सामने आने के बाद लोग तरह–तरह की बातें कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










