HOW TO: आज से सरकार दे रही है फ्री में मोबाइल, जानें किसे और कैसे मिलेगा योजना का लाभ

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसके बारे में पहले बता चुके हैं कि शिविरों में एक निश्चित राशि महिला मुखिया जिस टेलीकॉम कंपनी का मोबाइल खरीद रही है उसके बैंक खाते में जमा करवाई जाएगी. जानें योजना के बारे में विस्तार से

विज्ञापन

Rajasthan Indira Gandhi Smartphone Scheme: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार प्रदेश में कई योजनाएं चला रहीं हैं जिसमें से एक योजना की चर्चा लोग ज्यादा कर रहे हैं. जी हां…उस योजना का नाम इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना है. योजना को लेकर ताजा अपडेट यह है कि 10 अगस्त को इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया गया है. 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जा रहा है.

योजना को लेकर सीएक अशोक गहलोत ने सुबह अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन माताओं, बहनों, बेटियों की शिक्षा, जागरूकता और तरक्की के लिए प्रदेश में 400 से अधिक मोबाइल वितरण केंद्रों के उद्घाटन के साथ आज इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ करूंगा. इस योजना के तहत 1.30 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री स्मार्टफोन व इंटरनेट उपलब्ध कराने का लक्ष्य है.

आपको बता दें कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रदेश की गहलोत सरकार ने महिलाओं को खास उपहार दिया है. सीएम अशोक गहलोत ने अपनी बजट घोषणा 2022-23 के तहत जनाधार कार्डधारक परिवारों की महिला मुखिया को फ्री स्मार्टफोन के साथ इंटरनेट डेटा देने का ऐलान किया था. राजस्थान फ्री मोबाइल योजना राजस्थान सरकार के द्वारा संचालित एक लोकप्रिय और जनहित कार्य योजना है. इस योजना के तहत सरकार राज्य में रहने वाली महिलाओं को एंड्राइड मोबाइल फ्री में दे रही है. इसके तहत सरकार लाभार्थी के खाते में पैसे डालेगी. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में विस्तार से..

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना में क्या मिलेगा साथ

-इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत फ्री में महिलाओं को मोबाइल फोन दिया जाएगा.

-इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत टच स्क्रीन मोबाइल फोन दिया जाएगा.

-मोबाइल फोन के लिए कोई भी पैसे नहीं लगी सरकार

-3 साल तक इंटरनेट की सेवा सरकार फ्री में मोबाइल के साथ देगी.

-फोन लेने के लिए महिलाओं को केवाईसी करवाना जरूरी है. केवाईसी के लिए उनके पास आधार कार्ड का होना जरूरी है तभी उनको फ्री में मोबाइल फोन मिल सकेगा.

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की पात्रता ( Rajasthan Free Mobile Yojana Eligibility)

-लाभार्थी को राजस्थान का मूल निवासी होना जरूरी है.

-लाभार्थी महिलाओं के पास जन आधार कार्ड होना होगा

-चिरंजीवी योजना से जुड़े हुए परिवार के महिलाओं को ही सरकार मोबाइल फोन फ्री में देगी.

-गरीब परिवार के महिलाओं को गहलोत सरकार एंड्राइड मोबाइल देगी.

-परिवार की वार्षिक आय 2 लाख कम होने पर ही स्मार्ट फ़ोन दिया जाएगा.

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

-लाभ लेने के लिए आपके पास जन आधार कार्ड होना चाहिए.

-लाभ लेने के लिए आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए.

-लाभ लेने के लिए आपके पास SSO ID होना चाहिए.

-लाभ लेने के लिए आपके पास मोबाइल नंबर होना चाहिए.

-लाभ लेने के लिए आपके पास चिरंजीवी कार्ड होना चाहिए.

-पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ

-ईमेल आईडी

Also Read: HOW TO: सरकार दे रही है फ्री स्कूटी, जानें किसे और कैसे मिलेगा योजना का लाभ

आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानें

-सबसे पहले योजना के ऑफिशियल वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करें.

-आपके सामने वेबसाइट का होमपेज खुलकर आ जाएगा.

-यहां रजिस्ट्रेशन की स्थिति जाने के विकल्प पर क्लिक कर दें.

-आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां आपको जन आधार नंबर डालना होगा.

-इसके बाद search के ऑपशन पर क्लिक कर दें.

-आपके सामने आपके पिता का नाम, आपका नाम, एलिजिबिलिटी स्टेटस आदि की जानकारी आ जाएगी.

-यहां पर यदि आपका yes लिखा हुआ आ रहा है तो इसका मतलब यह है कि आपको योजना का लाभ मिलेगा.

Also Read: राजस्थान में मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी! गहलोत सरकार का बड़ा ऐलान- थाने में दर्ज होगा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इससे पहले प्रदेश की गहलोत सरकार जनता के लिए बनायी गयी योजना पर लगातार काम कर रही है. बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बांसवाड़ा में एक रैली को संबोधित किया और प्रदेश सरकार के कार्यों को लेकर जनता को जानकारी दीे. राजस्थान का ट्रेंड कुछ हटकर है. यहां जनता हर बार सरकार बदल देती है. लेकिन इस बार कांग्रेस दावा कर रही है कि वो सत्ता में दोबारा वापसी करेगी.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola