राजस्थान में मनचलों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी! गहलोत सरकार का बड़ा ऐलान- थाने में दर्ज होगा रिकॉर्ड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Aug 2023 7:28 PM

विज्ञापन

Imphal: Locals gather near Kuki-Zo community's houses which were burnt down by miscreants in the violence-hit Manipur, in imphal, Tuesday, Aug 1, 2023. The fire also engulfed more than a dozen houses of migrants from Bihar, Haryana, and Naga people. (PTI Photo/Rishikesh Kumar) (PTI08_01_2023_000097B)

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए और चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का भी जिक्र किया जाये. उन्होंने कहा कि आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई की जाए.

विज्ञापन

राजस्थान सरकार ने मनचलों और छेड़खानी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान कर दिया है. सीएम अशोक गहलोत ने पुलिस को मनचलों पर लगाम कसने के साथ-साथ यह निर्देश दिया है ऐसे लोगों के खिलाफ रिकॉर्ड रखें ताकी इन्हें सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित किया जा सके. इसके साथ ही पुलिस के कहा है कि वो इनके खिलाफ एक रिकॉर्ड रखे जिस तरह थानों में हिस्ट्री शीटर अपराधियों का रखा जाता है. 

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने सीएम आवास पर आयोजित कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं और कमजोर वर्ग के विरूद्ध अपराधों की रोकथाम हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री असोक गहलोत ने पुलिस अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर मनचलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.

मनचलों को नहीं मिलेगी सरकार नौकरी
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कहा है कि ऐसे मनचलों का रिकॉर्ड रखा जाए और चरित्र प्रमाण पत्र में छेड़छाड़ में लिप्त होने का भी जिक्र किया जाये. उन्होंने कहा कि आदतन मनचलों पर सरकारी नौकरी से अयोग्य घोषित करने तक की कार्रवाई की जाए. गहलोत ने कहा है कि निर्धारित समय से अधिक वक्त तक खुलने वाले बार एवं नाइट क्लबों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इन क्लबों के प्रबंधकों के साथ मालिकों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी व नियमों का उल्लंघन करने पर ऐसे क्लबों का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा.

हिस्ट्रीशीटरों की तरह रखा जाएगा रिकॉर्ड
 प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार ने फैसला किया है कि युवतियों और महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों के साथ-साथ मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा. इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा. इसके साथ-साथ राज्य सरकार पुलिस की ओर से जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा. सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि ऐसे असामाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है.

नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना पर जताया दुख
वहीं सीएम अशोक गहलोत ने प्रदेश के भीलवाड़ा में नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या की घटना को दुखद बताते हुए कहा कि पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है और अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं. गहलोत ने कहा कि उक्त घटना को राजनीतिक रंग देने के प्रयास किए जा रहे हैं, जो ठीक नहीं है. गौरतलब है कि प्रदेश के सीएम गहलोत ने मुख्यमंत्री आवास पर कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई थी. इस बैठक में राज्य के गृह मंत्री राजेन्द्र यादव, मुख्य सचिव उषा शर्मा, प्रमुख शासन सचिव (गृह) आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.

Also Read: नौ साल में केंद्र ने गिराई 9 सरकारें, सदन में भड़कीं सुप्रिया सुले, पूछा सवाल- क्यों मौन हैं पीएम मोदी!

आरोपियों पर होगी सख्त कार्रवाई- सचिन पायलट
इधर, भीलवाड़ा दुष्कर्म और हत्या मामले पर राजस्थान कांग्रेस के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा है कि इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वालों ने मानवता की हदें पार कर दी हैं. उन्होंने कहा कि मैंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है और पता चला है कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस दो नाबालिगों को भी हिरासत में लेने जा रही है. प्रशासन ने मुझे सूचित किया है कि अदालत प्रतिदिन सुनवाई करेगी और POCSO मामले में आरोप लगाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी.

क्या है भीलवाड़ा हत्याकांड मामला
गौरतलब है कि राजस्थान के भीलवाड़ा में 14 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. दुष्कर्म के बाद आरोपियों ने लड़की के सिर पर हमला कर दिया, यहीं नहीं लड़की को मरा हुआ समझ कर उसे आरोपियों ने कोयला भट्टी में डालकर आग लगा दी थी. हालांकि की भट्ठी में लड़की का पूरा शरीर जला नहीं था. इसके बाद आरोपियों ने उसके शरीर के बचे हुए टुकड़ों को ले जाकर एक तालाब में फेंक दिया था. घटना के बाद नाबालिग के बचे हुए अवशेषों का सोमवार को गांव में अंतिम संस्कार किया गया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola